9.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यना धर्मांतरण, ना मुस्लिम से शादी.. फिर भी दरगाह में नमाज पढ़ने...

ना धर्मांतरण, ना मुस्लिम से शादी.. फिर भी दरगाह में नमाज पढ़ने पर क्यों अड़ी हिंदू लड़की? कोर्ट ने जरूरी बात कह दी

Published on

हरिद्वार

उत्तराखंड हाई कोर्ट ने 22 साल की अविवाहित हिंदू लड़की को हरिद्वार स्थित पिरान कलियर शरीफ दरगाह में नमाज पढ़ने की इजाजत दे दी है। मध्य प्रदेश की निवासी युवती ने कहा कि उसने ना तो धर्म बदला है और ना ही किसी मुस्लिम से शादी की है। युवती ने बताया कि उसे दरगाह पसंद आने की वजह से नमाज पढ़ना चाहती है। साथ ही उसने दक्षिणपंथी कट्टरवादी संगठनों से खतरे की बात बताई, जिसके बाद कोर्ट ने पुलिस को सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश भी दिया है।

मध्य प्रदेश के नीमच की निवासी युवती और उसके पुरुष दोस्त ने मिलकर कोर्ट में याचिका लगाई है। दोनों हरिद्वार की एक फार्मास्युटिकल फर्म में काम करते हैं और बीते दो साल से एक साथ ही रहते हैं। हाई कोर्ट में अर्जी में उन्होंने कुछ लोगों की तरफे से धमकी मिलने की बात भी कही। उन्होंने 13वीं सदी के चिश्ती मत के सूफी संत की दरगाह पिरान कलियार में नमाज पढ़ने को लेकर इजाजत भी मांगी।

हाई कोर्ट ने जब इसके पीछे की वजह पूछी तो लड़की ने बताया कि उसने ना तो इस्लाम धर्म कबूला है और ना ही मुस्लिम से शादी की है। मुझे वो जगह पसंद है बस और कोई वजह नहीं है। उसने बिना किसी डर और बिना दबाव के दरगाह में नमाज पढ़ने की इजाजत मांगी है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए याचिकाकर्ता की वकील शीतल सेलवाल ने कहा कि जस्टिस मनोज कुमार तिवारी और पंकज पुरोहित की डिवीजन बेंच ने याची को स्थानीय पुलिस स्टेशन में सुरक्षा मुहैया कराने को लेकर पत्र देने का निर्देश भी दिया है। मामले की अगली सुनवाई 22 मई की तारीख को है।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...