8.3 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराष्ट्रीयCBSE : 12वीं में 87.33% हुए पास, लड़कियों ने मारी बाजी, यहां...

CBSE : 12वीं में 87.33% हुए पास, लड़कियों ने मारी बाजी, यहां करें चेक

Published on

नई दिल्ली

सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस साल 12वीं क्लास में 87.33 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में 6% बेहतर रहा है. लड़कियों का पास प्रतिशत 90.68% रहा है जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 84.67% रहा है.सीबीएसई बोर्ड में पिछले साल 91.25% लड़के पास हुए थे, जबकि इस साल 84.67% लड़के ही पास हुए हैं. वहीं पिछले साल 94% छात्राएं पास हुई थीं जबकि इस साल 90.68% छात्राएं ही पास हुई हैं

लड़कियों ने एक बार फिर मारी बाजी
कक्षा 12 के परिणाम के मुताबिक, कुल पास प्रतिशत 87.33% है। त्रिवेंद्रम रीजन 99.91 पास प्रतिशत के साथ टॉप पर है। लड़कियां 90.68 पास प्रतिशत के साथ लड़कों से 6.01% आगे हैं। अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए सीबीएसई अपने छात्रों को फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन नहीं देगा। इस वर्ष, कक्षा 12 के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों की कुल संख्या 16,96,770 थी। इनमें से 7,45,433 छात्र और 9,51,332 छात्राएं थीं।

छात्र, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ऑफिशियल वेबसाइट्स cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर 12वीं क्लास का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा. रिजल्ट चेक करने की तरीका नीचेे देख सकते हैं.

CBSE 10th, 12th Result 2023: यहां देखें रिजल्ट चेक करने का तरीका
स्टेप 1: सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: होम पेज पर, ‘CBSE 12th Result Direct Link’ पर क्लिक करें.
स्टेप 3: लॉग इन पेज खुल जाएगा, यहां अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
स्टेप 4: आपका सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें.
स्टेप 5: छात्र यहां से रिजल्ट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करके अपने पास रख सकते हैं.

 

Latest articles

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

More like this

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...