8.3 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्यUP पुलिस का गजब कारनामा! निकाय चुनाव में पुलिसवाले ही बांटने लगे...

UP पुलिस का गजब कारनामा! निकाय चुनाव में पुलिसवाले ही बांटने लगे शराब, केस दर्ज

Published on

गाजियाबाद,

उत्तर प्रदेश पुलिस की पीआरवी यानी पुलिस रिस्पांस व्हीकल की जिम्मेदारी किसी भी घटना या हादसे पर सबसे पहले पहुंचने की होती है, लेकिन गाजियाबाद में यही पुलिस पीआरवी एक सभासद पद के प्रत्याशी की शराब बंटवा रही थी, जिसका वीडियो वायरल हुआ. इसके बाद तीन पुलिसकर्मियों और सभासद प्रत्याशी पर केस दर्ज कर लिया गया है.

गाजियाबाद के एक पीआरवी का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें आपको पुलिस दिख रही है… पुलिस की गाड़ी दिख रही है… इस गाड़ी का नंबर 2189 है.. पीआरवी में तैनात तीन पुलिसकर्मी जिनके नाम अजयवीर, अरविंद और गौरव हैं. यह तीनों मोदीनगर से निर्दलीय सभासद संजीव चिकारा की शराब मोदीनगर थाना क्षेत्र के सारा इलाके में बंटवा रहे थे.

यह वीडियो वायरल हुआ पुलिस एक्शन में आई. चारों के खिलाफ मुकदमा लिख लिया गया. मोदीनगर के एसीपी रितेश त्रिपाठी का कहना है कि यह तीनों निर्दलीय सभासद प्रत्याशी के साथ किस कारण से जुड़े थे? यह जांच का विषय है लेकिन थाना मोदीनगर में चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है और जांच चल रही है.

क्या है पूरा मामला
मोदीनगर के वार्ड नंबर 20 से निर्दलीय सभासद प्रत्याशी संजीव चिकारा और पीआरवी के तीन पुलिसकर्मी बुधवार की रात को शराब बांट रहे थे. बीजेपी प्रत्याशी संदीप उर्फ मोनू को सूचना मिली तो वह समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए. इसके बाद हंगामा हुआ और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई. बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों को भी पीटा गया.इसके बाद निर्दलीय सभासद प्रत्याशी संजीव चिकारा के साथ पीआरवी के सिपाही गौरव, अजयवीर व अरविंद के खिलाफ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन, आबकारी अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है.

 

Latest articles

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...