9.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्य5 दिन, 3 ब्लास्ट और अब गोल्डन टेंपल के पास मिला लेटर......

5 दिन, 3 ब्लास्ट और अब गोल्डन टेंपल के पास मिला लेटर… ‘अमृतपाल को रिहा करो’

Published on

चंडीगढ़,

पंजाब के अमृतसर में गुरुवार को गोल्डन टेंपल के पास एक विस्फोट हुआ था. 5 दिनों में ब्लास्ट का ये तीसरा मामला था. इन धमाकों से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. इसी बीच अब धमाके वाली जगह एक लेटर मिला है. इसमें खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को रिहा करने की बात कही गई है. लेटर मिलने के बाद पुलिस और चौकन्ना हो गई है और मामले की जांच में जुटी है.

ब्लास्ट मामले में पंजाब पुलिस ने नये लोकल टेरर नेटवर्क से जुड़े 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि बम बनाने वाले नौसिखिए थे. उनका मकसद स्वर्ण मंदिर के आसपास धमाके करके पंजाब में अशांति का माहौल पैदा करने का था.

शनिवार को पार्किंग में बने रेस्टोरेंट में धमाका हुआ था
बता दें कि बीते शनिवार को गोल्डन टेंपल के पार्किंग में बने रेस्टोरेंट में धमाका हुआ था. तब पुलिस ने कहा था कि यह चिमनी ब्लास्ट था. इसके बाद न तो पूरे इलाके को सील किया और न ही इलाके को कवर कर मार्किंग की गई. यही नहीं, इलाके को फॉरेंसिक जांच के लिए भी सील नहीं किया गया.

सोमवार को विस्फोटक को मेटल के केस में रखा गया था
धमाके की जगह पुलिसकर्मियों के साथ ही आम लोगों की आवाजाही की वजह से विस्फोट में इस्तेमाल किए गए केमिकल के सैंपल लेने में फॉरेंसिक टीम को दिक्कत का सामना करना पड़ा. इसके बाद सोमवार को जो धमाका हुआ था, उसमें विस्फोटक को मेटल के केस में रखा गया था.

पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की
पुलिस ने मौके से मेटल के कई टुकड़े बरामद हुए. आशंका है कि पोटेशियम नाइट्रेट और सल्फर का इस्तेमाल करके इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के माध्यम से धमाका किया गया. गोल्डन टेंपल के पास हुआ तीसरा धमाका गलियारा साइड स्थित श्री गुरु रामदास सराय के पास रात एक बजे हुआ.

घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. इस धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग बाहर निकल आए. पुलिस को तुरंत सूचना दी गई, जिसके बाद फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. हालांकि, धमाके का यह स्थान पहले धमाके के स्थान से बिल्कुल अलग था. ये धमाका पहले घटनास्थल से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर हुआ.

 

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...