10.6 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeखेलटी20 विश्व कप से रोहित-विराट की होगी छुट्टी, जानें कैसी होगी नई...

टी20 विश्व कप से रोहित-विराट की होगी छुट्टी, जानें कैसी होगी नई टीम इंडिया और कौन होगा कप्तान

Published on

नई दिल्ली

पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री अगले साल टी20 विश्व कप की भारतीय टीम में कई नए चेहरों की उम्मीद कर रहे हैं, जिसके चयन मामलों में कप्तान हार्दिक पंड्या की बातों को काफी तवज्जो दी जाएगी। टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा के साथ स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अब भी टी20 टीम की योजना में बने हुए हैं लेकिन पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद सीनियर खिलाड़ियों को चरणबद्ध तरीके से बाहर करने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी।

शास्त्री ने ‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो’ से कहा, ‘मुझे लगता है कि वे ऐसा (नए खिलाड़ियों को टीम में मौका) ही करेंगे।’ इस पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी ने कहा, ‘टी 20 विश्व कप आ रहा है और युवाओं में बहुत प्रतिभा है। इस साल के आईपीएल में हमने कुछ बेहतरीन प्रतिभाएं देखी हैं। यह पूरी तरह नयी टीम नहीं होगी लेकिन इसमें कई नए चेहरे होंगे। वह (हार्दिक) पहले से ही इस प्रारूप में भारत के कप्तान हैं। अगर फिटनेस समस्या नहीं हुई तो वह टीम का नेतृत्व करना जारी रखेंगे।’

शास्त्री को लगता है कि 2007 के विश्व कप की तरह आगामी टूर्नामेंट में युवा खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। उस समय महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में युवाओं से भरी भारतीय टीम ने विश्व कप का खिताब जीता था।’ शास्त्री का मानना है, ‘भारतीय टीम प्रबंधन फिर से 2007 टी20 विश्व कप के रास्ते पर चलेगा। वे प्रतिभा की पहचान करेंगे और उनके पास विकल्प की कोई कमी नहीं होगी। ऐसे खिलाड़ियों का भी विकल्प होगा जो आईपीएल टीमों की कप्तानी कर चुके होगे।’

शास्त्री ने कहा कि हार्दिक के साथ अच्छी बात यह है कि उनके साथ कार्यभार प्रबंधन की समस्या नहीं है। पीठ के निचले हिस्से की सर्जरी के बाद से हार्दिक टेस्ट मैच नहीं खेल रहे है। शास्त्री ने कहा, ‘फिलहाल हार्दिक के साथ कार्यभार प्रबंधन की कोई समस्या नहीं है। आईपीएल और एकदिवसीय विश्व कप के बीच भारतीय टीम चार-पांच (सीमित ओवरों के मैच) मुकाबले ही खेलेगी। वह टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं है। टेस्ट सीरीज के समय उसे विश्राम का मौका मिलेगा।’

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...