9.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यअसंवैधानिक है एकनाथ शिंदे सरकार, तीन महीने में ही गिर जाएगी... संजय...

असंवैधानिक है एकनाथ शिंदे सरकार, तीन महीने में ही गिर जाएगी… संजय राउत का दावा

Published on

नासिक

महाराष्ट्र के 2002 के राजनीतिक संकट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी। राउत ने 11 महीने पुरानी एकनाथ शिंदे नीत राज्य सरकार को शुक्रवार को ‘असंवैधानिक’ बताया और दावा किया कि यह तीन महीने में गिर जाएगी। राउत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अपने फैसले ने महत्वपूर्ण बात कही और राजनीतिक संकट के दौरान तत्कालीन राज्यपाल बी. एस. कोश्यारी और विधानसभा अध्यक्ष के आचरण में खामी पाई।

राउत ने कहा, ‘यह सरकार पूरी तरह गैरकानूनी और असंवैधानिक है। सुप्रीम कोर्ट ने तीन बातें कही हैं। सचेतक भारत गोगावाले (शिंदे धड़े की ओर से नियुक्त और अध्यक्ष द्वारा मान्यता प्राप्त) गैरकानूनी हैं। गैरकानूनी सचेतक की ओर से दिए गए आदेश गैरकानूनी हैं। न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि हमारे सचेतक सुनील प्रभु कानूनी (संवैधानिक) सचेतक हैं।’

राउत ने क्या कहा?
राउत ने कहा, ‘सदन में बहुमत साबित करने सहित तत्कालीन राज्यपाल की ओर से लिए गए सभी फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने गलत माना है। (शिवसेना से बगावत के बाद) एकनाथ शिंदे को समूह का नेता घोषित करने को भी न्यायालय ने गैरकानूनी बताया है। न्यायालय ने कहा है कि (शिवसेना का) कोई धड़ा खुद के पुरानी पार्टी होने का दावा नहीं कर सकता है।’ सांसद और उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी राउत महाराष्ट्रके नासिक में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...