8.3 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराजनीतिराहुल गांधी का बड़ा ऐलान- पहले दिन, पहली कैबिनेट में पूरे करेंगे...

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान- पहले दिन, पहली कैबिनेट में पूरे करेंगे 5 वादे

Published on

नई दिल्ली,

कर्नाटक में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद राहुल गांधी ने दोपहर 2.50 बजे दिल्ली में स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की. सबसे पहले तो उन्होंने कर्नाटक में मिली जीत के लिए लोगों को धन्यवाद कहा. वहीं, इसके बाद बीजेपी पर हमला करते हुए राहुल ने कहा कि राज्य में मोहब्बत की जीत और नफरत की हार हुई है.

राहुल गांधी ने कहा, ‘हम गरीबों के मुद्दे पर लड़े. हमने मोहब्बत से प्यार से यह लड़ाई लड़ी. कर्नाटक की जनता ने हमें दिखाया कि मोहब्बत इस देश को अच्छी लगती है. कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ है. मोहब्बत की दुकानें खुली हैं. यह सबकी जीत है. यह कर्नाटक की जनता की जीत है. चुनाव में हमने कर्नाटक की जनता से 5 वादे किए थे. इन वादों को पहले दिन, पहली कैबिनेट में पूरा किया जाएगा.’

बता दें कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कर्नाटक की जनता से पांच बड़े वादे किए थे. कांग्रेस ने कहा था कि कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम में सभी महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी. न्यू एजुकेशन पॉलिसी को रद्द कर राज्य शिक्षा नीति को लागू किया जाएगा.

घोषणा पत्र में कहा गया था कि 63 सीमावर्ती तालुकों में कन्नड़ भाषा और संस्कृति का विकास किया जाएगा और सभी समुदायों की आशाओं और आकांक्षाओं को समायोजित करने के लिए आरक्षण की अधिकतम सीमा 50% से बढ़ाकर 75% की जाएगी.

महिलाओं और बेरोगारों को मिलेगा भत्ता
कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में वादा किया था कि परिवार की हर महिला मुखिया को हर महीने 2,000 रुपये भत्ता दिया जाएगा. इसके अलावा बेरोजगार स्नातकों को दो साल के लिए 3,000 रुपये प्रति माह और बेरोजगार डिप्लोमा धारकों को 1,500 रुपये प्रति माह दिया जाएगा.

नाइट ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को भत्ता
इसके अलावा नाइट ड्यूटी करने वाले पुलिस अधिकारियों को हर महीने 5000 रुपये विशेष भत्ता देने का ऐलान भी किया गया था. वहीं सत्ता में आने के एक साल के भीतर बीजेपी द्वारा पारित जनविरोधी कानून और सभी अन्यायपूर्ण कानूनों को रद्द करने की घोषणा भी की थी.

200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी
कांग्रेस ने कर्नाटक के लोगों को गृह ज्योति योजना के माध्यम से 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया था. अन्नभाग्य योजना के तहत 10 किलो चावल देने की बात भी कही गई थी. अगले 5 सालों में किसान कल्याण के लिए 1.5 लाख रुपये, फसल नुकसान की भरपाई के लिए 5000 करोड़ रुपये और नारियल किसानों और अन्य के लिए MSP सुनिश्चित करने का भी ऐलान किया था.

जीत पर क्या बोले सिद्धारमैया?
सिद्धारमैया ने कहा, कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है. हमने कैंपेन के दौरान भी कहा था कि कांग्रेस को लगभग 130 सीटें मिलेंगी. यह एक बड़ी जीत है. कर्नाटक के लोग बदलाव चाहते थे. वे भाजपा सरकार से तंग आ चुके थे. इस चुनाव का परिणाम लोकसभा चुनाव की एक सीढ़ी है. मुझे उम्मीद है कि सभी गैर-भाजपा दल एक साथ आएंगे. मुझे उम्मीद है कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं.

Latest articles

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...