10.6 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeखेलकोटला के नए कोतवाल प्रभसिमरन सिंह, बल्ले से मचाया कोहराम, IPL में...

कोटला के नए कोतवाल प्रभसिमरन सिंह, बल्ले से मचाया कोहराम, IPL में लगे 2 दिन में 2 शतक

Published on

पंजाब किंग्स के होनहार युवा ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने आईपीएल 2023 के एक मुकाबले मेंं दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक जड़ दिया। आईपीएल में लगातार दूसरे दिन दो शतक देखने को मिला। एक दिन पहले ही शुक्रवार को सूर्यकुमार यादव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ा था। अब प्रभसिमरन सिंह ने कोटला के मैदान पर ऐतिहासिक पारी खेली है।

अरुण जेटली स्टेडियम पर पहले बैटिंग करने उतरी पंजाब टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शिखर धवन को ईशांत शर्मा ने आउट करते हुए बड़ा झटका दिया। इसके बाद विस्फोटक बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन भी 4 रन बनाकर आउट हो गए। जितेश शर्मा का बल्ला आज कमाल नहीं कर सका और उनके खाते में 5 रन रहे। लग रहा था कि पंजाब टीम कहीं ऑलआउट न हो जाए। फिर आया प्रभसिमरन सिंह का तूफान।

दाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने मोर्चा संभाला और एक छोर पर विस्फोटक बैटिंग करता रहा। उन्होंने 42 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की तो फिर कुलदीप यादव को छक्का उड़ाते हुए हाथ खोला। इसके बाद प्रवीण दूबे, ईशांत शर्मा और कुलदीप यादव की गेंदों की जमकर पिटाई करते हुए 61 गेंदों में शतक पूरा कर लिया। उन्होंने 18वें ओवर की चौथी गेंद पर खलील अहमद को चौका लगाते हुए इस करिश्माई आंकड़े को पार किया।

आईपीएल में शतक लगाने वाले छठे युवा बल्लेबाज
19y, 253 days – मनीष पांडे (RCB) vs Deccan Chargers, Centurion, 2009
20y, 218 days – ऋषभ पंत (DC) vs SRH, Delhi, 2018
20y, 289 days – देवदत्त पडिक्कल (RCB) vs RR, Mumbai WS, 2021
21y, 123 days – यशस्वी जायसवाल (RR) vs MI, Mumbai WS, 2023
22y, 151 days – संजू सैमसवन (DC) vs RPS, Pune, 2017
22y, 276 days – प्रभसिमरन सिंह (PBKS) vs DC, Delhi, today

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...