10.6 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeखेलप्रभसिमरन के बाद चला हरप्रीत बरार का जादू, दिल्ली को उसके घर...

प्रभसिमरन के बाद चला हरप्रीत बरार का जादू, दिल्ली को उसके घर में पंजाब ने चटाई धूल

Published on

नई दिल्ली

प्रभसिमरन सिंह के शतक के बाद हरप्रीत बरार की दमदार गेंदबाजी से पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को उसके घर में 31 रन से हरा दिया। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 59वें मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 गेंद के नुकसान पर 167 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत तो बेहतरीन रही लेकिन एक बार जो विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ फिर रुकने का नाम नहीं लिया। इस तरह दिल्ली की टीम ने 168 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 136 रन ही बना सकी।

पंजाब के लिए गेंदबाजी में हरप्रीत बरार ने अपने चार ओवर के स्पेल में 30 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा राहुल चाहर और नाथन एलिस के खाते में दो-दो विकेट आया जबकि अर्शदीप सिंह को एक भी सफलता नहीं मिल सकी।

पावर प्ले में दिल्ली कैपिटल्स ने की थी दमदार शुरुआत
पंजाब किंग्स के द्वारा दिए 168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान डेविड वॉर्नर और फिल साल्ट ने धमाकेदार शुरुआत की थी। टीम के लिए डेविड वॉर्नर ने 27 गेंद में 54 रनों की पारी खेली। वहीं फिल साल्ट ने 21 रनों का योगदान दिया। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि इसके बाद पतझड़ की तरह दिल्ली का विकेट गिरता चला गया।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...