10.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्य'सिंगल या डबल इंजन मायने नहीं रखता', नवीन पटनायक ने इशारों में...

‘सिंगल या डबल इंजन मायने नहीं रखता’, नवीन पटनायक ने इशारों में BJP पर कसा तंज

Published on

नई दिल्ली,

कर्नाटक में बीजेपी की करारी शिकस्त के बाद यूपी से लेकर बंगाल तक विपक्षी पार्टियां भाजपा पर तंज कसने से नहीं चूक रही हैं. एक तरफ यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीक कर कहा,’कर्नाटक का संदेश ये है कि भाजपा की नकारात्मक, सांप्रदायिक, भ्रष्टाचारी, अमीरोन्मुखी, महिला-युवा विरोधी, सामाजिक-बंटवारे, झूठे प्रचारवाली, व्यक्तिवादी राजनीति का ‘अंतकाल’ शुरू हो गया है’. तो वहीं बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने कहा,’अहंकार, बुरा व्यवहार, एजेंसी की राजनीति और भाजपा के सर्वोपरि अत्याचार’ कर्नाटक में भगवा पार्टी की हार का कारण बना है. बीजेपी के अंत की शुरुआत हो चुकी है.’

बयानबाजी के बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी बीजेपी पर इशारों ही इशारों में तंज कसा है. हालांक, उन्होंने अपने तंज में कहीं भी बीजेपी का नाम नहीं लिया. नवीन ने कहा,’सिंगल या डबल इंजन की सरकार कोई मायने नहीं रखती, बल्कि सुशासन ही किसी पार्टी को जिताने में मदद करता है.’ उन्होंने यह बात शनिवार को झारसुगुडा उपचुनाव में अपने उम्मीदवार की जीत के बाद कही.

ओडिशा के लोगों को भी दिया विकास का लालच
नवीन पटनायक के बयान को बीजेपी पर तंज इसलिए माना जा रहा है, क्योंकि भाजपा ने कर्नाटक चुनाव के दौरान ‘डबल इंजन’ (राज्य और केंद्र में भाजपा सरकार) का नारा दिया था. ओडिशा सीएम के तंज की टाइमिंग को खास माना जा रहा है, क्योंकि बीजेपी ओडिशा के लोगों को त्वरित विकास का लालच देकर ही पार्टी को वोट करने की अपील करती है. इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह दोनों ही बयान दे चुके हैं.

नीतीश कुमार ने की थी पटनायक से मुलाकात
माना जा रहा है कि कर्नाटक में बीजेपी की हार के बाद नवीन पटनायक को भाजपा पर निशाना साधने का मौका दिया है. बता दें कि हाल ही में नवीन पटनायक ने बिहार के मुख्यमंत्री और जद (यू) नेता नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. उनकी मुलाकात के बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि शायद नवीन पटनायक भी नीतीश कुमार के तीसरे मोर्चे के सहभागी बन सकते हैं, लेकिन बाद में उन्होंने बयान दिया कि उनके अनुसार तीसरे मोर्चे की कोई संभावना नहीं है. बीजेपी अगले साल ओडिशा में फिर अकेले चुनाव लड़ेगी.

गैर भाजपा दलों पर नजर: सिद्धारमैया
बता दें कि कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है. 224 विधानसभा सीट वाले राज्य में पार्टी ने 135 सीटें जीत ली हैं और अब पार्टी में कर्नाट के नए मुख्यमंत्री को लेकर मंथन चल रहा है. इस जीत का श्रेय कांग्रेस के सभी नेता राहुल गांधी और उनकी भारत जोड़ो यात्रा को दे रहे हैं. नतीजों के बाद सिद्धारमैया ने कहा,’हमने कैंपेन के दौरान भी कहा था कि कांग्रेस को लगभग 130 सीटें मिलेंगी. यह एक बड़ी जीत है. कर्नाटक के लोग बदलाव चाहते थे. वे भाजपा सरकार से तंग आ चुके थे. इस चुनाव का परिणाम लोकसभा चुनाव की एक सीढ़ी है. मुझे उम्मीद है कि सभी गैर-भाजपा दल एक साथ आएंगे. मुझे उम्मीद है कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं.’

 

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...