10.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यसिद्धा या डीके, किसके सिर सजेगा कर्नाटक का ताज? दोनों के समर्थकों...

सिद्धा या डीके, किसके सिर सजेगा कर्नाटक का ताज? दोनों के समर्थकों ने शुरू किया पोस्‍टर वार

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक में प्रचंड जीत के बाद कांग्रेस पार्टी की निगाहें अब इस बात पर टिक गई हैं कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा। विपक्ष के नेता सिद्धारमैया और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार इस पद के लिए सबसे आगे हैं। दोनों फैसले के लिए आलाकमान की ओर देख रहे हैं। इस बीच दोनों के समर्थकों में पोस्‍टर वार शुरू हो गया है। बेंगलुरु में सबसे पहले सिद्धारमैया के घर के बाहर भावी मुख्‍यमंत्री के पोस्‍टर लगाए। इसके कुछ देर बाद डीके श‍िवकुमार के समर्थकों ने भी उनके भावी मुख्‍यमंत्री बनाए जाने के पोस्‍टर लगा द‍िए। इस बीच कांग्रेस के वर‍िष्‍ठ नेता ने बताया क‍ि आज शाम छह बजे कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक होगी। इसमें AICC के अध्यक्ष और महासचिव राय लेंगे और मुख्यमंत्री का चुनाव करेंगे।

दरअसल कर्नाटक व‍िधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 135 सीटों पर व‍िजय हास‍िल की है। ऐसे में कर्नाटक में मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इस सवाल का जवाब देते हुए सिद्धारमैया ने शनिवार को कहा था कि आलाकमान नवनिर्वाचित विधायकों की राय लेगा और उसी के अनुसार फैसला लिया जाएगा। आलाकमान की ओर से पर्यवेक्षकों को यहां भेजा जाएगा और बाद में परामर्श और उचित प्रक्रिया के बाद निर्णय लिया जाएगा। वहीं शिवकुमार ने यह भी कहा कि आलाकमान फोन करेगा।

कर्नाटक में क‍िसका पलड़ा भारी
सूत्रों ने बताया कि शिवकुमार और सिद्धारमैया के लिए आलाकमान 50:50 के फॉर्मूले के साथ आ रहा है, क्योंकि लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए दांव बहुत बड़ा है। सिद्धारमैया को अल्पसंख्यकों, पिछड़ों और दलितों वाले अहिंदा (अल्पसांख्य, हिंदुलिदा और दलित) समूह के जननेता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने नीति निर्माण और घोषणापत्र के वादों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस की तीखी आलोचना के लिए भी जाना जाता है।

शिवकुमार ने राज्य में पार्टी को शून्य से ऊपर उठाया, जब बीजेपी ने 2019 में उसके नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया। उन्होंने पार्टी को संगठित किया और संसाधनों को जमा किया। वह वोक्कालिगा समुदाय से आते हैं और कांग्रेस पार्टी के लिए उनसे अधिकांश वोट हासिल करने में कामयाब रहे।

शाम की बैठक में होगा फैसला
उधर, सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के समर्थकों की ओर से पोस्टर लगाए जाने के सवाल पर कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामलिंगा रेड्डी ने कहा क‍ि हमारी 6 बजे कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक होगी जिसमें AICC के अध्यक्ष और महासचिव राय लेंगे और मुख्यमंत्री का चुनाव करेंगे। हर पार्टी में किसी न किसी की कुछ महत्वाकांक्षाएं होंती हैं लेकिन सिर्फ एक ही मुख्यमंत्री होगा जिसका चुनाव हमारे विधायक और हाई कमान करेगा।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...