10.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्य'मृत्यु पूर्व बयान की पर्याप्त पुष्टि होना जरूरी', हत्या के आरोपी को...

‘मृत्यु पूर्व बयान की पर्याप्त पुष्टि होना जरूरी’, हत्या के आरोपी को राहत देते समय बॉम्बे हाई कोर्ट की टिप्पणी

Published on

मुंबई

बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपने एक फैसले में स्पष्ट किया है कि मृत्यु पूर्व बयान की पर्याप्त पुष्टि होना जरूरी है, इसके बिना उस बयान पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। कोर्ट ने यह बात हत्या के मामले में दोषी पाए गए एक आरोपी को राहत प्रदान करते हुए कही। सत्र न्यायालय ने 29 अक्टूबर 2018 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। आरोपी उमेश धुमाल ने 2019 में इस आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी और इस सजा पर रोक लगाने की मांग की।

खंडपीठ ने तथ्यों पर गौर करने के बाद यह पाया कि पर्याप्त समय होने के बावजूद पीड़िता के बयान को दर्ज करने के लिए कार्यकारी मैजिस्ट्रेट को नहीं बुलाया गया और न ही उसके अंगूठे के निशान को प्रमाणित किया गया। ऐसे में पर्याप्त पुष्टि के बिना मरने से पहले दिया गया पीड़िता का बयान भरोसे लायक नहीं माना जा सकता। मैरिट के आधार पर अपील पर सुनवाई करने में वक्त लगेगा। कोर्ट ने आरोपी की सजा पर रोक लगा कर उसे जमानत पर रिहा करने का निर्देश दिया।

क्या थी घटना
11 सितंबर 2016 को आरोपी और महिला के बीच विवाद हुआ था। गुस्से में उसने मिट्टी का तेल उड़ेल कर महिला को आग के हवाले कर दिया। 12 सितंबर 2016 को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी।

वकील की दलील
आरोपी के वकील विजय हिरेमठ ने कहा कि 14 में से 7 गवाह मुकर चुके हैं। अभियोजन पक्ष ने पीड़िता की मौत से पहले दिए गए बयान को मुख्य आधार बनाया है। महिला के शरीर का ऊपरी हिस्सा 82 प्रतिशत झुलसा था, जबकि अंगूठे का जो निशान लिया गया, वह संदेहजनक है। डॉक्टर ने महिला का बयान दर्ज किया था।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...