24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यकर्नाटक में इस खाली कुर्सी का रहस्‍य क्‍या है? सोशल मीडिया पर...

कर्नाटक में इस खाली कुर्सी का रहस्‍य क्‍या है? सोशल मीडिया पर वायरल है तस्वीर

Published on

नई दिल्ली

कुर्सी का खेल भी गजब है। पहले इस कुर्सी को विरोधियों से छीनने के लिए जी जान लगानी पड़ती है। जैसे-तैसे विरोधियों से कुर्सी हासिल कर भी ली जाए तो भी कुर्सी का सुख आसानी से नहीं मिलता है। अपनों के बीच ही ‘कुर्सी पर कौन बैठेगा’ की जंग शुरू हो जाती है।आखिरकार कुर्सी तो उसे ही नसीब होती है, जिसके भाग्य में राजयोग का सुख होता है। दरअसल कर्नाटक व‍िधानसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत ने कांग्रेस के विरोधियों को तो चौंका दिया है। लेकिन कर्नाटक में अगला सीएम कौन होगा? कांग्रेस इस जद्दोजहद में भी फंसी हुई है।

कर्नाटक में दो चेहरे सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे हैं। इसका फैसला आज शाम तक कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल की बैठक में हो सकता है। इस बीच एक खाली कुर्सी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक कुर्सी को कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार बड़ी गहराई से निहार रहे हैं।

क्या है कुर्सी का रहस्य?
कर्नाटक विधानसभा चुनाव अभियान समाप्त होने के दो दिन पहले कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल ने एक वीडियो जारी करना शुरू किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो आरामदेह कुर्सियों पर कर्नाटक कांग्रेस के दो कद्दावर नेता बैठे हैं। एक कुर्सी पर कर्नाटक कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और दूसरी कुर्सी पर कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार बैठे हुए नजर आते हैं। इन दोनों चेहरों को ही सीएम पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। कांग्रेस का कर्नाटक चुनाव इन दोनों के ही कंधे पर टिका हुआ था।

वीडियो सावधानी से बनाया गया था। वीडियों में कांग्रेस के नेता एक-दूसरे से बातचीत करके हुए दिख रहे हैं। नेताओं ने चुनाव को लेकर एक दूसरे से बातचीत की, सिद्धारमैया के हाथ में हुए इंफेक्शन को लेकर बात की, हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शिवकुमार बाल-बाल बच गए, इस पर बात हुई। कांग्रेस की इस बैठक के दौरान ही एक मौका ऐसा आया जब सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच में बैठे हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अपनी कुर्सी से उठ गए। खाली हुई कुर्सी को सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार एक ही वक्त पर निहारते हैं। करेक्ट टाइमिंग पर खींची गई तस्वीर अब वायरल हो रही है। इस तस्वीर को कर्नाटक के सीएम की कुर्सी की जंग के तौर पर देखा जा रहा है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this