7.2 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराष्ट्रीयतिहाड़ में सत्येंद्र जैन की सेल में 2 कैदियों को शिफ्ट करने...

तिहाड़ में सत्येंद्र जैन की सेल में 2 कैदियों को शिफ्ट करने पर एक्शन, नोटिस जारी

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग केस में हाई सिक्योरिटी तिहाड़ जेल में बंद हैं. तिहाड़ में बंद सत्येंद्र जैन की सेल में जेल अधीक्षक ने दो कैदियों का ट्रांसफर कर दिया था. इसे लेकर सत्येंद्र जैन की सुरक्षा पर सवाल उठे तो अब तिहाड़ जेल प्रशासन एक्शन में आ गया है. तिहाड़ जेल प्रशासन ने इस मामले में अब जेल अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

बताया जाता है कि तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने 11 मई के दिन जेल अधीक्षक को एक आवेदन दिया था. सत्येंद्र जैन ने अपने आवेदन में काफी अकेलापन महसूस करने की बात कही थी और ये भी कहा था कि हमारे साथ कम से कम दो से तीन कैदियों को रखा जाए. सत्येंद्र जैन ने ये भी कहा था कि मनोचिकित्सक ने अकेला नहीं रहने की सलाह दी है.

सत्येंद्र जैन ने मनोचिकित्सक की ओर से सामाजिक दायरा बढ़ाने की सलाह का भी उल्लेख अपने आवेदन में किया था. दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री के इस आवेदन पर तिहाड़ जेल की जेल नंबर सात के अधीक्षक ने उनके सेल में दो कैदियों का ट्रांसफर भी कर दिया था. जेल अधीक्षक के इसी फैसले को लेकर सवाल उठने लगे थे.

हालांकि, मामले ने तूल पकड़ा तब तिहाड़ जेल प्रशासन एक्शन में आ गया. सत्येंद्र जैन की सेल में ट्रांसफर किए गए दोनों कैदियों को तत्काल उनकी पुरानी सेल में वापस भेज दिया गया. तिहाड़ जेल प्रशासन ने इस मामले में अब जेल नंबर सात के जेल अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस भेजकर जवाब भी तलब कर लिया है.

तिहाड़ जेल प्रशासन के मुताबिक, जेल नंबर सात के अधीक्षक ने प्रशासन को जानकारी दिए बिना ये निर्णय लिया था. कहा ये भी जा रहा है कि नियमों के मुताबिक जेल प्रशासन को जानकारी दिए बिना या जेल प्रशासन से बिना अनुमति लिए इस तरह का निर्णय जेल अधीक्षक नहीं ले सकते. इसी वजह से जेल प्रशासन ने कैदियों को वापस उनकी पुरानी सेल में भेजने के बाद अब जेल अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

सुरक्षा को लेकर उठ रहे थे सवाल
तिहाड़ जेल में बंद कैदियों के बीच गैंगवार की घटनाओं और पिछले कुछ दिनों में दो कैदियों की हत्या के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गए थे. तिहाड़ में बंद सत्येंद्र जैन की सेल में दो कैदियों के तबादले के बाद इस फैसले पर उनकी सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे थे.

Latest articles

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

More like this

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...