2.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराष्ट्रीयCrPC है साहब, मजाक नहीं, एडवोकेट ने नार्को टेस्ट को लेकर दिया...

CrPC है साहब, मजाक नहीं, एडवोकेट ने नार्को टेस्ट को लेकर दिया जोर तो भड़के चीफ जस्टिस, बोले- हम कानून बनाने वाले नहीं

Published on

नई दिल्ली

बीजेपी के नेता और एडवोकेट अश्वनी उपाध्याय की एक PIL को देखकर दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस भड़क गए। ओपन कोर्ट में उन्होंने उपाध्याय को फटकार लगाते हुए कहा कि मजाक थोड़ी है, CrPC है साहब। कहां लिखा हुआ है कि एक वाक्य और पूछ सकते हैं। हम CrPC से बाहर नहीं जाएंगे। चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा ने उपाध्याय से कहा कि हमें दिखाइए कि CrPC में कहां इसे अनिवार्य बताया गया है कि पुलिस को शिकायतकर्ता से पूछना होगा। चीफ जस्टिस का कहना था कि हम कानून बनाने वाले नहीं हैं। उपाध्याय की याचिका पर फैसला रिजर्व रखा गया है।

फेक केसेज पर लगाम कसने के लिए दायर की PIL
दरअसल, अश्वनी उपाध्याय ने जनहित याचिका दायर करके हाईकोर्ट से मांग की थी कि फेक केसेज पर लगाम कसने के लिए दिल्ली पुलिस को आदेश दिया जाए कि वो शिकायतकर्ताओं से पूछे कि क्या वो अपने आरोप साबित करने के लिए नार्को एनेलिसिस और ब्रेन मैपिंग टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं। उपाध्याय का कहना था कि अगर शुरुआत में ही इस तरह के टेस्ट करा लिए जाए तो फेक केसेज पर लगाम कसने में बहुत ज्यादा मदद मिलेगी।

एडवोकेट ने बार बार बेंच के सामने दलील दीं तो भड़के CJ
उपाध्याय का कहना था कि अगर ऐसा हो जाता है कि पुलिस की विवेचना में लगने वाले समय के साथ कोर्ट का कीमती समय भी बच सकेगा। याचिका में हाईकोर्ट से ये भी मांग की गई थी कि विकसित देशों में मौजूद सिस्टम का अध्ययन करने के बाद इस सिलसिले में वो डिटेल रिपोर्ट दाखिल करे। उपाध्याय ने याचिका में मांग की कि भारत सरकार को फेक केसेज को काउंटर करने के लिए एक रणनीति तैयार करनी होगी। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा और जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद की बेंच उस समय भड़क गई जब उपाध्याय बार बार दलील देकर कोर्ट से इस बारे में आदेश पारित करने की मांग करने लगे। बेंच ने दो टूक कहा कि वो कानून बनाने वाले नहीं हैं और CrPC के बाहर जाकर वो कोई काम नहीं करने वाले।

याचिका के मुताबिक किसी पर चार्ज फ्रेम हो जाता है और उसे इस तरह के टेस्ट कराकर अपने खिलाफ ही गवाह बनने के लिए दबाव दिया जाता है तो वो आर्टिकल 20(3) के तहत राहत की मांग कर सकता है। लेकिन शिकायतकर्ता के आरोपों की जांच के लिए उसका नार्को या ब्रेन मैपिंग टेस्ट कराया जाता है तो आर्टिकल 20(3) की उल्लंघना नहीं होती है। याचिका में केंद्र, दिल्ली सरकार के साथ दिल्ली पुलिस और CBI को पार्टी बनाया गया है।

 

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...