7.2 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्यआज दिल्ली नहीं जाएंगे डीके शिवकुमार, बोले- काम किया है, फैसला हाईकमान...

आज दिल्ली नहीं जाएंगे डीके शिवकुमार, बोले- काम किया है, फैसला हाईकमान पर

Published on

नई दिल्ली

कर्नाटक चुनाव में प्रचंड जीत के बाद कांग्रेस अब अपना मुख्यमंत्री तय कर रही है। दो नाम आगे चल रहे हैं- सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार। सिद्धारमैया तो दिल्ली पहुंच चुके हैं, लेकिन डीके ने एक बार फिर राजधानी आने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा है कि उनके पेट में इनफेक्शन है, ऐसे में वे ट्रैवल नहीं कर सकते। इससे पहले डीके ने कहा था कि वे अपने जन्मदिन की वजह से दिल्ली नहीं आ पाएंगे।

डीके शिवकुमार ने नया बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘मेरे पेट में इंफेक्शन है, इसलिए आज दिल्ली नहीं जाऊंगा। 135 कांग्रेस विधायक हैं। मेरे पास कोई विधायक नहीं है। मैंने पार्टी के हाई कमान पर फैसला छोड़ दिया है।’ इससे पहले सिद्धारमैया पहुंचे हैं। उनके साथ कुछ विधायक भी हैं। दिल्ली में सिद्धारमैया की खरगे से मुलाकात हो सकती है।

पहले ऐसी खबर थी कि सोमवार शाम तक डीके दिल्ली आ सकते हैं, लेकिन अब उन्होंने आने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि सीएम को लेकर आलाकमान को फैसला लेना है। पार्टी को कर्नाटक में प्रचंड जीत दिलवा दी गई है। इससे पहले भावुक अंदाज में कांग्रेस को अपनी कुर्बानी भी डीके याद दिला चुके हैं। ऐसे में कोशिश उनकी तरफ से भी लगातार की जा रही है।

दूसरी तरफ सिद्धारमैया दिल्ली में ही हैं और मल्लिकार्जुन खड़गे से भी उनकी मुलाकात हुई है। सिद्धारमैया का कहना है कि विधायक चाहते हैं कि वे मुख्यमंत्री बनें। अभी के लिए कांग्रेस पार्टी ने इस पर कोई फैसला नहीं लिया है, विधायक दल की बैठक हो चुकी है, विधायकों की राय भी जान ली गई है। कहा जा रहा है कि दो दिनों के अंदर सीएम को लेकर ऐलान किया जा सकता है।

वैसे इस बार कर्नाटक में जिस भी सीएम का शपथ ग्रहण होगा, वो काफी खास रहने वाला है। कांग्रेस उस मंच के जरिए बड़ा सियासी संदेश देने का प्रयास करने वाली है। बताया जा रहा है कि कई बड़े विपक्षी दलों के नेताओं को न्योता भेजा जा रहा है। खबर है कि उस कार्यक्रम के जरिए एक बार फिर विपक्षी एकता की तस्वीर दिखाने की कोशिश रहेगी।

 

Latest articles

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...