21.1 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeराष्ट्रीयSC के आदेश पर रुका गुजरात के 40 जजों का प्रमोशन, नई...

SC के आदेश पर रुका गुजरात के 40 जजों का प्रमोशन, नई लिस्ट में राहुल गांधी पर फैसला देने वाले जज वर्मा सहित 21 नाम

Published on

नई दिल्ली

गुजरात हाईकोर्ट ने 15 मई को दो नोट‍िफ‍िकेशंस जारी क‍िए। एक जजों के प्रमोशन से जुड़ा है तो दूसरा प्रमोट क‍िए गए जजों की तरक्‍की का फैसला वापस लेने से है। दोनों नोट‍िफ‍िकेशंस सुप्रीम कोर्ट के न‍िर्देश के चलते जारी करने पड़े हैं। 15 मई को जारी एक नोट‍िफ‍िकेशन में डिस्ट्रिक्ट जज कैडर में प्रमोशन की लिस्ट दी गई है। इसमें 21 नाम हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 68 जजों की प्रमोशन वाली पुरानी लिस्ट से 40 जजों को बाहर कर दिया है। प्रमोशन पाने वाले जजों में राहुल गांधी को सजा देने वाले जज हरीश हसमुखभाई वर्मा सह‍ित 21 जज शाम‍िल हैं।

क्‍यों जारी करनी पड़ी नई ल‍िस्‍ट?
12 मई को ही सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात के डिस्ट्रिक्ट जज कैडर में सीनियॉरिटी कम मेरिट आधार पर हुए प्रमोशन पर रोक लगा दी थी और ऐसे जजों को उनके पुराने पद पर वापस भेजने का आदेश दिया था, जिनका चयन मेरिट कम सीनिययॉरिटी की जगह सीनियॉरिटी कम मेरिट आधार पर हुआ।

क्या है हाईकोर्ट का नया नोटिफिकेशन?
पहला नोटिफिकेशन: पहले नोटिफिकेशन में ऐसे 21 जजों के नाम हैं, जिन्हें मेरिट के आधार पर प्रमोशन दिया गया है। लिस्ट में इन जजों का नाम, वर्तमान तैनाती और नई तैनाती का विवरण है। मोदी सरनेम से जुड़े विवाद में राहुल गांधी को दो साल कैद की सजा देने वाले जज हरीश हसमुखभाई वर्मा को राजकोट जिले का 12वां एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज एंड एडिशनल सेशन जज नियुक्त किया गया है।

दूसरा नोटिफिकेशन: दूसरे नोटिफिकेशन में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट में दायर रिट पिटिशन नंबर 432/2023 में 12 मई के जजमेंट के मुताबिक गुजरात हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस ने ज्यूडिशियल ऑफिसर्स की नई तैनाती को मंजूरी दी है। इसमें वे 40 जज भी शामिल हैं, जो डिस्ट्रिक्ट जज के रूप में प्रमोट हुए थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अमल करते हुए उन्हें दोबारा सीनियर सिविल जज कैडर में भेज दिया गया है।

 

Latest articles

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग: करोड़ों का नुकसान, 100 टैंकर पानी और जेसीबी की मदद से पाया काबू

भोपाल। भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित 'शुभम एंटरप्राइजेस' फैक्ट्री में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी...

भेल थ्रिफ्ट सोसाइटी का प्रतिभा सम्मान आज, भेल के ईडी रहेंगे मौजूद

भोपाल। बीएचईएल थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

More like this

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर और अंडे फेंके; हेलमेट पहनकर जान बचाई

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ है।...

शंकर नारायण होंगे CEL के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की नियुक्ति समिति (ACC) ने भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)...