10.5 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeखेलप्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद की...

प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद की उम्मीदें खत्म

Published on

अहमदाबाद

आईपीएल 2023 का 62वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 15 मई सोमवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में होम टीम गुजरात ने हैदराबाद पर बड़ी जीत दर्ज की। गुजरात ने सनराइजर्स को 34 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस इस सीजन प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। वह 18 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर हैं। वहीं इस मैच के हीरो शुभमन गिल रहे जिन्होनें अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ा।

शुभमन गिल ने जड़ा आईपीएल करियर का पहला शतक
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ऐडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 188 रन बनाए। गुजरात की इस पारी के हीरो शुभमन गिल रहे, जिन्होंने 58 गेंदों पर 101 रन की गजब पारी खेली। गिल ने इस पारी में 13 चौके और 1 छक्का भी जड़ा। इसके अलावा साई सुदर्शन ने भी 47 रन की शानदार पारी खेली। बात करें हैदराबाद के गेंदबाजों की तो, उनकी तरफ से सबसे सफल गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार रहे। भुवनेश्वर ने अपने चार ओवर के स्पेल में 30 रन देकर 5 विकेट झटके। इसके अलावा फजलहक फारूकी, टी नटराजन और मार्को यानसेन को भी एक-एक सफलता मिली।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...