18.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यबाबा बागेश्वर धाम के कार्यक्रम में चेन स्नैचिंग! पुलिस ने 24 महिलाओं...

बाबा बागेश्वर धाम के कार्यक्रम में चेन स्नैचिंग! पुलिस ने 24 महिलाओं को गिरफ्तार किया

Published on

पटना

चेन स्नैचिंग की रोज नई-नई घटनाएं सामने आती हैं। लूटपाट और गहनों को लूटने की रोज नई शिकायत दर्ज होती है। पूरे देश चेन स्नैचिंग का गिरोह काम कर रहा है। ये महिलाओं को अपना निशाना बनता है, लेकिन आप ये जानकार हैरान रह जाएंगे कि अब खुद महिलाओं ने ही बना लिया चेन स्नैचिंग का गैंग और इनके निशाने पर है बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम।

जी हां बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम में भीड़ का फायदा उठाना चाहती हैं ये महिलाएं। पटना में बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम में भारी संख्या में भक्तों और समर्थकों की भीड़ जुटेगी। इस भीड़ का फायदा उठाने के लिए महिलाओं का एक गैंग एक्टिव हो गया है। खबरों के मुताबिक इस गैंग में यूपी, बंगाल और बिहार की महिलाएं शामिल हैं। ये कार्यक्रम में शामिल होने के नाम पर अंदर घुसती हैं और फिर वहां बैठी महिलाओं के गले से चेन, उनका पर्स और दूसरे गहने और कीमती सामान चुरा लेती हैं।

नौबतपुर पुलिस ने इस मामले में 24 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये इसी गैंग की महिलाएं हैं। वैसे तो प्रोग्राम के दौरान भारी सुरक्षा बल तैनात रहता है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस होती है। यहां तक की सादी वर्दी में भी पुलिसवाले कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे, लेकिन ये महिलाएं इस तरह से शामिल होती हैं कि इनपर शक करना मुश्किल हो जाता है।

इन्हें देखकर कोई भी ये नहीं समझ सकता कि ये चोर हैं। पहले भी कई महिलाओं ने मेले और पूजा पाठ के कार्यक्रमों में इसी तरह से चेन और दूसरा कीमती सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी जिसके बाद पुलिस सतर्क हुई और बाबा बागेश्वर के प्रोग्राम से पहले ही इन 24 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें से 2 महिलाओं के पास से कुछ सामान भी बरामद हुआ है।

Latest articles

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...