2.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यये है हिंदुस्तानी औरत की इज्जत... हरियाणा के CM खट्टर के पैरों...

ये है हिंदुस्तानी औरत की इज्जत… हरियाणा के CM खट्टर के पैरों पर दुपट्टा फेंककर बोली सरपंच

Published on

सिरसा

हर‍ियाणा के सिरसा ज‍िले में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान रानियां क्षेत्र के गांव बणी की सरपंच नैना झोरड़ ने मुख्यमंत्री के समक्ष समस्याएं सुनाई तो सीएम ने बीच में ही रोक दिया। इसके चलते महिला सरपंच नैना झोरड़ ने गुस्‍से में आकर मुख्यमंत्री के पैरों में अपना दुपट्टा उतार कर फेंक दिया। मामला बढ़ते ही मुख्यमंत्री ने सुरक्षाकर्मियों को बोलकर उन्हें स्टेज से नीचे उतार दिया।

सोमवार को गांव बणी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव बणी की महिला सरपंच नैना झोरड़ अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के पास स्टेज पर पहुंच गईं। महिला सरपंच ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी समस्याएं रखनी शुरू कर दी। वहीं महिला सरपंच ने कहा कि इस बार उन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। क्योंकि इस बार आपकी हरियाणा सरकार ने महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया था। इसमें मैने कोई गुनाह तो नहीं किया।

बोली ये है हिंदुस्तानी औरत की इज्जत
इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें रोकने का प्रयास शुरू कर दिया और बाद में बात करने को कहा। इस पर सरपंच ने कहा कि मेरी पति पर जानलेवा हमला हुआ है सर। तभी मुख्यमंत्री ने कहा कि आप अलग से समस्या बताना। तभी महिला सरपंच भड़क उठीं और कहने लगीं की अगर आपको नहीं सुनना तो एक हिंदुस्तानी औरत की इज्जत दुपट्टा है और ये रहा आपके कदमों में हिंदुस्तानी औरत का दुपट्टा। ऐसे में मुख्यमंत्री ने कहा कि देखिए जनसंवाद का मतलब बहसबाजी नहीं है। आप राजनीति न करने आएं यहां। तभी सुरक्षा कर्मचारियों ने महिला सरपंच को स्टेज से नीचे उतार दिया और हिरासत में ले लिया।

कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया, कार्यालय में पुलिस बल तैनात
सुबह कांग्रेसियों ने बैठक कर मुख्यमंत्री के जन संवाद कार्यक्रम के दौरान उनसे बातचीत करने की तैयारी कर ली। कांग्रेसी कार्यालय से बणी की तरफ रवाना होने लगे। तभी मामले की सूचना पुलिस को मिली तो उन्हें कार्यालय के बाहर ही रोक लिया। वहीं, कांग्रेस नेता राजकुमार शर्मा ने कहा कि उनके मुख्यमंत्री दो दिनों से लोगों पर लाठियां बरसवा रहे हैं।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...