6.2 C
London
Monday, February 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइमरान को मिलेगी सजा-ए-मौत या उम्रकैद? ऐक्‍शन में सेना प्रमुख, आज अहम...

इमरान को मिलेगी सजा-ए-मौत या उम्रकैद? ऐक्‍शन में सेना प्रमुख, आज अहम फैसला

Published on

इस्‍लामाबाद

इमरान खान समर्थकों की हिंसा के बाद पाकिस्‍तानी सेना की दुनियाभर में जमकर थू-थू हो रही है। इमरान समर्थकों ने लाहौर में पाकिस्‍तानी सेना के कोर कमांडर के घर को जला दिया। यही नहीं इमरान के समर्थक कोर कमांडर की वर्दी तक उठा ले गए। पीटीआई के कार्यकर्ताओें ने पाकिस्‍तानी सेना के रावलपिंडी स्थित मुख्‍यालय में भी तोड़फोड़ की थी। अब पाकिस्‍तानी सेना इमरान खान पर बड़ा पलटवार करने की तैयारी कर चुकी है। पाकिस्‍तानी सेना अब इमरान खान के खिलाफ आर्मी ऐक्‍ट और ऑफिशियल सीक्रेट ऐक्‍ट जैसे दो काले कानून लगाने जा रही है। इसके तहत इमरान खान को मौत की सजा या आजीवन कारावास भी दिया जा सकता है। आइए जानते हैं क्‍या हैं ये काले कानून और इमरान को कितना खतरा

पाकिस्‍तानी आर्मी ऐक्‍ट आमतौर पर उन लोगों के खिलाफ लगाया जाता है जो सेना में कार्यरत होते हैं। सेना के आंतरिक जांच में इस अधिकारी का ट्रायल किया जाता है। इस बेहद सख्‍त कानून के तहत दोषी पाए जाने पर एक अधिकारी को कोर्ट मार्शल के जरिए बेइज्‍जत करके सेवा से हटाया जा सकता है। यह कानून आमतौर पर नागरिकों के खिलाफ नहीं लगाया जा सकता है लेकिन इसके कुछ ऐसे प्रावधान हैं जिसके तहत सेना को अधिकार है कि वह आम आदमी का भी कोर्ट मार्शल कर सकती है। जनरल बाजवा के कार्यकाल में एक आम आदमी के खिलाफ इस कानून के तहत कार्रवाई भी हो चुकी है।

पाकिस्‍तान का ऑफिशियल सीक्रेट ऐक्‍ट क्‍या है ?
वहीं ऑफिशियल सीक्रेट ऐक्‍ट और उसकी धाराएं राजद्रोह, निगरानी और जासूसी से जुड़ी हुई हैं। इसमें दोषी पाए जाने पर भी मौत की सजा हो सकती है। अब यह दोनों ही काले कानून इमरान खान और उनके समर्थकों पर लगाए जाने की तैयारी सेना कर चुकी है। इसी को देखते हुए राष्‍ट्रीय सुरक्षा कमेटी की बैठक होने वाली है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्‍यक्षता में आज शाम को होने वाली इस बैठक में असीम मुनीर समेत तीनों ही सेनाओं के चीफ मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि इसमें इमरान खान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अहम फैसला हो सकता है।

इमरान का सेना से सीधा पंगा, असीम मुनीर पर लगाए बड़े आरोप
खुद को इमरान खान को डर सता रहा है कि उन्‍हें 10 साल के लिए जेल भेजा जा सकता है। इससे पहले पाकिस्‍तान के दोस्‍त मुल्‍क संयुक्‍त अरब अमीरात ने जनरल मुनीर से बात की थी और विवाद को खत्‍म कराने की कोशिश की थी। जनरल मुनीर ने इस सलाह को ठुकरा दिया था। पाकिस्‍तानी सेना ने कहा है कि सेना के नेतृत्‍व के खिलाफ दुष्‍प्रचार किया गया और आर्मी तथा जनता के बीच खाई को बढ़ाने की कोशिश की गई है। पाकिस्‍तानी सेना ने फैसला किया है कि अब इमरान खान समर्थकों के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

इमरान खान ने सेना पर बोला हमला
इस बीच इमरान खान ने अपने कार्यकर्ताओं से सर्वोच्च न्यायालय और पाकिस्तान के संविधान की पवित्रता को मौजूदा ‘खतरे’ के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। इमरान ने एक ट्वीट में कहा, ‘सभी नागरिक शांतिपूर्ण विरोध के लिए तैयार रहें क्योंकि एक बार फिर संविधान और सुप्रीम कोर्ट नष्ट हो गए हैं। यह पाक के सपने का अंत है।’ पूर्व प्रधानमंत्री ने पिछले सप्ताह उनकी गिरफ्तारी और उसके बाद हुए दंगों के बाद पीटीआई कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की निंदा की।

इमरान ने कहा कि तो इस बात की कोई जांच किए बिना कि सरकारी भवन पर आगजनी या गोली लगने से निहत्थे प्रदर्शनकारियों की दर्जनों मौतों के लिए कौन जिम्मेदार था, लगभग 7,000 पीटीआई कार्यकर्ताओं,नेताओं और हमारी महिलाओं को पाकिस्तान में सबसे बड़ी और एकमात्र संघीय पार्टी पर प्रतिबंध लगाने की योजना के साथ जेल में डाल दिया गया है। अपदस्थ प्रधानमंत्री ने देश के सुरक्षा बलों पर संघीय सरकार के साथ सांठगांठ करने का आरोप लगाया, जिसे उन्होंने संविधान के विध्वंस के रूप में वर्णित किया।

Latest articles

रिटायर्ड कर्मचारी से 14 हजार रुपये की चोरी, दो महिलाओं की सोने की चेन उड़ी

भोपाल। राजधानी भोपाल में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की तीन वारदातें सामने आई हैं। एक...

Indian Administrative Service अधिकारी श्री मनीष सिंह ने आयुक्त जनसंपर्क एवं प्रबंध संचालक, म.प्र. माध्यम का पदभार संभाला

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी श्री मनीष सिंह ने शनिवार को आयुक्त जनसंपर्क...

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, 61 रन से हराया

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त देकर...

भेल के हबीबगंज इंडस्ट्रियल एरिया में फैब्रिकेशन फैक्ट्री के गोदाम में आग, दो घंटे बाद पाया काबू

भोपाल भेल के हबीबगंज स्थित इंडस्ट्रीज एरिया में इंटर स्टेट बस टर्मिनल के सामने स्थित...

More like this

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...

11वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में ‘यासीन मछली गैंग’ से जुड़ा जिम संचालक गिरफ्तार

भोपाल राजधानी भोपाल में 11वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में...