7.2 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeखेलजांच कमेटी ने बृजभूषण को बता दिया पिता तुल्य, पीड़ितों से कहा-...

जांच कमेटी ने बृजभूषण को बता दिया पिता तुल्य, पीड़ितों से कहा- कोई फायदा नहीं, ट्रेनिंग पर जाओ

Published on

नई दिल्ली

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ सात महिला पहलवानों ने यौन शोषण की एफआईआर दर्ज कराई है। मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है। इससे पहले यह जिम्मेदारी खेल मंत्रालय की बनाई गई ओवरसाइट कमेटी को दी गई थी। कमेटी के सामने बयान रखने वाली पहलवानों का कहना है कि उनपर जांच के दौरान दबाव डाला गया था। उनसे यह कहा गया कि उन्हें गलतफहमी हुई है।

ओवरसाइट कमेटी में शामिल हैं दिग्गज खिलाड़ी
ओवरसाइट कमेटी कि अध्यक्षता ओलंपिक मेडलिस्ट बॉक्सर एमसी मैरीकॉम कर रही थीं। उनके अलावा रेसलर बबीता फोगाट और योगेश्वर दत्त भी इस कमेटी का हिस्सा थे। पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी तृप्ति मुरगुंडे, टॉप्स के पूर्व सीईओ राजगोपालन और भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) की पूर्व कार्यकारी निदेशक (टीम) राधिका श्रीमन भी जांच कमेटी में शामिल थीं।

बृजभूषण को बताया पिता जैसा
इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में एक पहलवान ने बताया कि जांच के दौरान उन्हें कहा गया कि बृजभूषण शरण सिंह उनके पिता जैसे हैं। पहलवान ने कहा, ‘उन्होंने हमसे कहा कि बृजभूषण सिंह तो तुम्हारे पिता जैसें हैं, वह तो ऐसे ही चीजे कर रहे थे तुमने उसे यौन शोषण समझ लिया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हम बृजभूषण की छवि खराब कर रहे हैं। हमसे यह तक कहा गया कि इन सबका कोई फायदा नहीं है और हमें ट्रेनिंग पर लौट जाना चाहिए।’

पहलवानों को ओवरसाइट कमेटी पर नहीं भरोसा
जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवान भी यह कह चुके हैं कि उन्हें ओवरसाइट कमेटी पर भरोसा नहीं है और इसी वजह से वह फिर से धरने पर बैठे हैं। इस बार वह खेल मंत्रालय के आश्वासन की जगह कोर्ट पर भरोसा कर रहे हैं और कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। उनके सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद ही दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। वहीं सभी सात शिकायतकर्ताओं का बयान भी दर्ज कराया गया।

 

Latest articles

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...