10.3 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराष्ट्रीयरिटायर होने जा रहे सीनियर जज ने ऐसा क्या किया, 'बौद्धिक बेईमानी'...

रिटायर होने जा रहे सीनियर जज ने ऐसा क्या किया, ‘बौद्धिक बेईमानी’ कह SC ने लगाई फटकार

Published on

नई दिल्ली

लखनऊ के एक वरिष्ठ जज से सुप्रीम कोर्ट काफी नाराज है। वजह जमानत न दिए जाने से जुड़ी है। जिस केस में कस्टडी की जरूरत ही नहीं होती उसमें भी ट्रायल कोर्ट के जज ने जमानत नहीं दी। इसी पर सुप्रीम कोर्ट नाराज हो गया। ऐसे में कोर्ट ने यह कहते हुए सख्त आदेश जारी किया कि 21 मार्च को दिए आदेश में SC ने आदेश का पालन न करने को लेकर स्पष्ट चेतावनी दी थी। तब सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि ऐसे मजिस्ट्रेट से न्यायिक कामकाज वापस ले लिया जाएगा और उसे प्रशिक्षण के लिए जूडिशल एकेडमी भेज दिया जाए। SC का यह आदेश जज के करियर ग्रोथ को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में उन्होंने जस्टिस संजय किशन कौल और एहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ के समक्ष आदेश वापस लेने की विनती की।

उनकी तरफ से वरिष्ठ वकील पीएस पटवालिया ने कहा कि जज ने 33 साल न्यायपालिका की सेवा की है और अब रिटायरमेंट के करीब हैं। उनके प्रमोशन पर भी विचार हो रहा है। उन्होंने दलील दी कि अगले महीने के आखिर में जज को रिटायर होना है। हालांकि बेंच ने कहा कि उसका आदेश काफी स्पष्ट था लेकिन जज ने पालन नहीं किया। पीठ ने कहा कि आरोपी को कस्टडी में भेजने की कोई जरूरत नहीं थी क्योंकि उन्हें जांच और चार्जशीट फाइल करने के दौरान कभी गिरफ्तार नहीं किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘हम आपको संदेह का लाभ नहीं दे सकते।’

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, बौद्धिक बेईमानी
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जजों को बेल देते समय अपने अप्रोच को बदलने की जरूरत है। कोर्ट ने कहा, ‘मैं आरोपी को बेल नहीं दूंगा- जजों का यह रवैया है, जो एक बड़ी समस्या है। जमानत न देना बौद्धिक बेईमानी है।’ पटवालिया ने सहानुभूति के नजरिए से कोर्ट को प्रभावित करने की कोशिश की, बेंच ने कहा कि उसका प्रतिकूल आदेश ज्यादा जरूरी था क्योंकि वह (जज) काफी सीनियर थे लेकिन उन्होंने सप्रीम कोर्ट के फैसले का उल्लंघन किया। कोर्ट ने आगे कहा कि यह (जज के खिलाफ आदेश) दूसरों के लिए उदाहरण है।

Latest articles

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

More like this

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...