10.3 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्यई बाबा कौन हैं... हम नहीं जानते, बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री...

ई बाबा कौन हैं… हम नहीं जानते, बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर पहली बार बोले लालू यादव

Published on

पटना

आरजेडी प्रमुख लालू यादव 18 दिन बाद पटना से दिल्ली गए। दिल्ली जाने से पहले पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि 2024 में बीजेपी का सफाया हो जाएगा। पत्रकारों ने जब लालू यादव से बागेश्वर बाबा को लेकर सवाल किया तो उन्होंने एक लाइन में कहा कि कौन हैं? लालू यादव के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी भी गईं है। खबर है कि दिल्ली जाने के बाद डॉक्टर की सलाह पर सिंगापुर भी जा सकते हैं। बता दें कि किडनी ट्रांसप्लांट के बाद वे जब से दिल्ली लौटे हैं, तब से जांच के लिए सिंगापुर नहीं गए हैं। 4 दिसंबर को सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उनकी बेटी रोहिणी आचार्या ने किडनी डोनेट की है।

पटना में हैं बाबा बागेश्वर
राजधानी पटना में इन दिनों बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा चल रही है। दावा किया जा रहा है कि इस कथा को सुनने के लिए प्रतिदिन लाखों लोग पहुंच रहे हैं। भीड़ को देखते हुए धीरेंद्र शास्त्री खुद लोगों से नहीं आने की अपील की है। इस बीच, शास्त्री के पटना आगमन को लेकर भी जहां सियासत खूब हो रही है वहीं इसके मायने भी निकाले जा रहे। बागेश्वर धाम सरकार का यह कार्यक्रम 17 मई तक चलेगा।

शुरू से विरोध कर रही राजद
राजद जहां शास्त्री के पटना दौरे को लेकर शुरू से विरोध में खड़ी है, वहीं भाजपा के कई वरिष्ठ नेता हनुमंत कथा में शामिल हो चुके हैं। राजद के नेता और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कथा में जाने से साफ इनकार कर दिया था। वहीं भाजपा महागठबंधन पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगा रही है। अब लालू यादव ने बागेश्वर बाबा को जानते ही नहीं है।

दूसरी ओर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने साफ तौर पर कहा कि लालू यादव हों या तेजस्वी-नीतीश, ये लोग वहीं जाना पसंद करते हैं, जहां जालीदार टोपी हो। उन्होंने कहा कि हनुमंत कथा से वोट बैंक की राजनीति पूरी नहीं हो रही है, इसलिए तेजस्वी यादव बागेश्वर बाबा के दरबार में नहीं जा रहे हैं।

Latest articles

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...