10.3 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्यआजादी से लेकर जन्म तक की बात, बागेश्वर बाबा के 'हिन्दू राष्ट्र'...

आजादी से लेकर जन्म तक की बात, बागेश्वर बाबा के ‘हिन्दू राष्ट्र’ पर सीएम नीतीश ने खूब सुनाई खरी खोटी

Published on

पटना

बिहार में बागेश्वर बाबा को लेकर सियासत तेज है। आरजेडी के नेता पहले से ही धीरेंद्र शास्त्री पर हमलावर हैं। इन सब के बीच सीएम नीतीश कुमार भी बागेश्वर बाबा पर भड़क गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब बागेश्वर बाबा के हिंदू राष्ट्र वाले बयान को लेकर सवाल किया गया तो वे भड़क गए। सीएम नीतीश ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए। हिंदू मुस्लिम सब एक हैं। उन्हें इस तरह के बयान देने से बचना चाहिए।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आजादी की लड़ाई के बाद सबकी सहमति से संविधान बना। राष्ट्रपिता द्वारा किए गए नामकरण को सभी को स्वीकार करना चाहिए…जो ( बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री ) लोग बोल रहे हैं क्या उनका उस समय जन्म हुआ था? हम सब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को मानते हैं। हम उसी के आधार पर काम कर रहे हैं। उन्हें इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए।

पटना में धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा पटना के तरेत पाली में चल रही है। दावा किया जा रहा है कि इस कथा को सुनने के लिए प्रतिदिन लाखों लोग पहुंच रहे हैं। बागेश्वर धाम सरकार का यह कार्यक्रम 17 मई तक चलेगा। आरजेडी जहां धीरेंद्र शास्त्री के पटना दौरे को लेकर शुरू से विरोध में खड़ी है। मंगलवार को लालू यादव ने धीरेंद्र शास्त्री को बाबा मानने से ही इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वे बाबा को नहीं जानते हैं।

दूसरी ओर आरजेडी के नेता और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कथा में जाने से साफ इनकार कर दिया। वहीं बीजेपी महागठबंधन पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगा रही है। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के बयान को लेकर धीरेंद्र शास्त्री चर्चा में रहे हैं। पटना के तरेत पाली मठ में हो रही हनुमंत कथा में भी उन्होंने हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कही। धीरेंद्र शास्त्री के इसी बयान पर बिहार सीएम नीतीश ने निशाना साधा।

Latest articles

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...