10.3 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली के अफसर ने कहा- सीक्रेट फाइलें गायब, सरकार बोली- वो यहां...

दिल्ली के अफसर ने कहा- सीक्रेट फाइलें गायब, सरकार बोली- वो यहां के वानखेड़े हैं

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली सरकार और नौकरशाही के बीच बढ़ते गतिरोध के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के रेनोवेशन में भ्रष्टाचार की जांच कर रहे विशेष सचिव (सतर्कता) वाई वी वी जे राजशेखर से सरकार से सारा काम वापस ले लिया था. इस बीच अब राजशेखर ने एक सनसनीखेज दावा किया है.

उन्होंने दावा किया है कि मंगलवार तड़के तीन बजे उनका कमरा खुला हुआ था. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास के रेनोवेशन सहित सभी संवेदनशील दस्तावेज गायब थे. उन्होंने इस संबंध में दिल्ली के मुख्य सचिव को पत्र भेजा है.

उन्होंने पत्र में दावा किया है कि ऐसा हो सकता है कि गोपनीयता का उल्लंघन हुआ हो और सबूतों से छेड़छाड़ की गई हो. उन्होंने साथ में यह भी आशंका जताई है कि उनके कमरे में जासूसी उपकरण लगाए हों.

रिपोर्ट के मुताबिक, राजशेखर के मुताबिक उनके कमरे से जो फाइलें गायब हुई हैं, उनमें शराब घोटाले से जुड़ी हुई फाइल. मुख्यमंत्री आवास की टेंडर फाइल. आवास के रेनोवेशन से जुड़ी फाइल और मुख्यमंत्री आवास का निरीक्षण कर चुके लोगों की तस्वीरें गायब बताई गई हैं.

वह दिल्ली के वानखेड़े हैं
राजशेखर के आरोपों पर अब दिल्ली सरकार का बयान आया है. सरकार का कहना है कि वह एक भ्रष्ट अधिकारी हैं. वह दिल्ली सतर्कता आयोग के वानखेड़े हैं. उन्हें एलजी ने सतर्कता विभाग में कैसे नियुक्त किया, इसकी भी जांच होनी चाहिए. वह सीएनजी किट घोटोले के मुख्य आरोपी हैं और सीबीआई ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की है. उनके खिलाफ कई शिकायतें आई हैं कि वह पैसों की डिमांड करते हैं.

13 मई को आदेस जारी कर आधिकारिक तौर पर उनके कामों को उनसे वापस ले लिया गया. अगर उनसे आधिकारिक तौर पर काम वापस ले लिया गया है तो उनके पास अभी तक फाइलें कैसे हैं? बता दें कि सतर्कता मंत्री सौरभ भारद्वाज ने 13 मई को राजशेखर के खिलाफ जबरन वसूली रैकेट चलाने की शिकायतों का हवाला देते हुए अधिकारी को सौंपे गए सभी कार्यों को तत्काल प्रभाव से वापस लेने का आदेश दिया था.

Latest articles

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...