10.3 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्यUP: संतान न होने पर पति ने की दूसरी शादी, पहली पत्नी...

UP: संतान न होने पर पति ने की दूसरी शादी, पहली पत्नी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Published on

बांदा,

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक महिला ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि शादी के 15 साल बाद कोई संतान न होने के चलते उसके पति ने दूसरी शादी कर ली थी. इससे वह काफी नाराज थी.महिला डिप्रेशन में चल रही थी और उसने पंखे से लटकर अपनी जान दे दी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.

पत्नी के मामा की लड़की से की दूसरी शादी
बताया जा रहा है कि मृतक महिला के पति ने बीते 8 मई को दूसरी शादी की थी. महिला ने पति के दूसरी शादी करने से नाराज होकर फांसी के फंदे से लटकर अपनी जान दे दी. यह मामला अतर्रा थाना इलाके के दिखितवारा गांव का है.पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि 8 मई को रामबाबू ने पहली पत्नी सीमा के मामा की लड़की से दूसरी शादी की थी. इसके चलते सीमा तनाव में आ गई थी और वह डिप्रेशन में चली गई थी.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
इस मामले पर SHO थाना अतर्रा मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि एक महिला ने पंखे से लटककर सुसाइड किया है. मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.मृतका की शादी के 15 साल हो गए थे. मगर, उनके कोई संतान नहीं थी. पड़ोसियों ने बताया कि पति ने 8 मई को दूसरी शादी की थी, जिससे महिला परेशान थी. इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

Latest articles

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...