10.3 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराष्ट्रीयआखिर खड़ी गाड़ी में कैसे हो गया ब्लास्ट! कार में ही जिंदा...

आखिर खड़ी गाड़ी में कैसे हो गया ब्लास्ट! कार में ही जिंदा जल गया शख्स, रोंगटे खड़े कर देगी यह खबर

Published on

नई दिल्ली

आपकी गाड़ी पिछले 15 मिनट से या आधे घंटे से खड़ी हो और उसमें अचानक आग लग जाए। आग भी ऐसी कि निकलने का समय ही न मिले। ऊपर जो आप तस्वीर देख रहे हैं वो किसी के लिए भी सामान्य नहीं है। मामला बाहरी उत्तरी दिल्ली के नरेला क्षेत्र का है। यहां कार में आग लगने से एक शख्स की जलकर मौत हो गई। यह मामला भोरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर 5 के अंतर्गत हुई है। कार में लगी अचानक आग में कार सवार को बाहर निकलने का भी मौका नहीं मिला और अंदर ही जलकर मौत हो गई।

नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस मृतक की पहचान में जुटी हुई है। नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़ी हुई थी और उसमें एक शख्स सवार था। जानकारी के अनुसार 15 मिनट से वह कार वहां पर खड़ी थी। अचानक से कार में एक ब्लास्ट के साथ आग लग गई। आसपास के लोगों ने भागकर बचाने की कोशिश की लेकिन ड्राइविंग सीट पर बैठे शख्स को बचा नहीं पाए।

आसपास के लोगों ने भागकर कार के शीशे तोड़ने की कोशिश की उसके बाद खिड़की खोली तो तब तक ड्राइविंग सीट पर भी आग लग चुकी थी। ड्राइवर सीट बेल्ट लगे होने के कारण उस शख्स को आसपास के लोग खींच नहीं पाए तब तक वह जल गया। इसकी सूचना दमकल विभाग को भी दी गई पुलिस को भी दी गई। पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे तब तक पूरी गाड़ी वह शख्स जल चुका था। पुलिस अब इस शख्स की शिनाख्त करने में जुटी है और यह मृतक शख्स कौन था।

Latest articles

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

More like this

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...