10.5 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeखेलआखिरी ओवर में पलटी बाजी, मुंबई को हराकर प्लेऑफ की दहलीज पर...

आखिरी ओवर में पलटी बाजी, मुंबई को हराकर प्लेऑफ की दहलीज पर लखनऊ

Published on

लखनऊ,

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने धांसू अंदाज में जीत दर्ज की है. मंगलवार (16 मई) को खेले गए अहम मुकाबले में लखनऊ ने मुंबई इंडियंस (MI) को 5 रनों से शिकस्त दी. जीत के बाद क्रुणाल पंड्या की कप्तानी वाली लखनऊ टीम ने 15 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ की दहलीज पर कदम रख दिया है.

इस मैच के हीरो तेज गेंदबाज मोहसिन खान रहे, जिन्होंने आखिरी ओवर में मुंबई को 11 रन नहीं बनाने दिए. मैच में 178 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 5 विकेट पर 172 रन ही बना सकी और यह मैच गंवा दिया.

मैच में ईशान किशन ने 39 गेंदों पर सबसे ज्यादा 59 रनों की पारी खेली. जबकि कप्तान रोहित शर्मा ने 25 गेंदों पर 37 रन बनाए. आखिर में टिम डेविड क्रीज पर जमे रहे और उन्होंने 19 गेदों पर 32 रनों की पारी खेली, पर टीम को जीत नहीं दिला सके. लखनऊ के लिए यश ठाकुर और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट लिए, जबकि मोहसिन खान ने 1 विकेट झटका.

मुंबई की पारी के हाइलाइट्स
पहला विकेट: रोहित शर्मा – 37(25) रन – (90/1, 9.4 ओवर)
दूसरा विकेट: ईशान किशन – 59(39) रन – (103/2, 11.1 ओवर)
तीसरा विकेट: सूर्यकुमार यादव – 7(9) रन – (115/3, 14.1 ओवर)
चौथा विकेट: नेहाल वढेरा – 16(20) रन – (131/4, 16.1 ओवर)
पांचवां विकेट: विष्णु विनोद – 2(4) रन – (145/5, 17.4 ओवर)

स्टोइनिस ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी
लखनऊ के मैदान पर खेले गए इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. इसके बाद लखनऊ की टीम ने 3 विकेट पर 177 रन बनाए.लखनऊ के लिए स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने 47 गेंदों पर 89 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. अपनी तूफानी पारी में स्टोइनिस ने 8 छक्के और 4 चौके जमाए. उनके अलावा कप्तान क्रुणाल पंड्या 42 गेंदों पर 49 रन बनाकर रिटायर्ड हो गए. मुंबई के लिए जेसन बेहरेनडॉर्फ ने 2 और पीयूष चावला ने 1 विकेट लिया.

लखनऊ की पारी के हाइलाइट्स
पहला विकेट: दीपक हुड्डा – 5(7) रन – (12/1, 2.1 ओवर)
दूसरा विकेट: प्रेरक मांकड़ – 0(1) रन – (12/2, 2.2 ओवर)
तीसरा विकेट: क्विंटन डिकॉक – 16(15) रन – (35/3, 6.1 ओवर)

 

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...