10.3 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्यकपड़े उतरवाकर वीडियो बनाता था पटवारी, लड़कियों और महिलाओं से कहता था-...

कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाता था पटवारी, लड़कियों और महिलाओं से कहता था- ये ‘बॉडी टेस्ट’ है

Published on

रायपुर,

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक पटवारी का घिनौना चेहरा सामने आया है. पटवारी जाति प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर लड़कियों और महिलाओं का यौन शोषण करता था. वह नाबालिग लड़कियों और महिलाओं के कपड़े उतरवाकर अपने मोबाइल से फोटो लेने के साथ ही वीडियो बनाता था. आरोपी उनसे कहता था कि ये ‘बॉडी टेस्ट’ है. अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है.

जानकारी के अनुसार, पटवारी सूरजपुर जिले के गेतरा में पोस्टेड है. उसका नाम सैयद मोहम्मद रजा है. गेतरा के सरपंच गिरधारी आयाम ने बताया कि मामला 5 मई का है. नाबालिग के पिता पंचायत भवन में जाति प्रमाण-पत्र बनवाने पहुंचे थे. वहां से दस्तावेजों पर पांच गवाहों के हस्ताक्षर कराने के लिए गांव भेज दिया गया. नाबालिग लड़की पंचायत भवन में ही रही.

जब लड़की के पिता वापस लौटे और उन्होंने सभी औपचारिकताएं पूरी कीं तो उनकी बेटी ने उन्हें बताया कि पटवारी ने मेरे कपड़े उतरवाकर फोटो खींची है. इसके बाद पीड़िता के पिता रात 10:30 बजे शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्टेशन पहुंचे, लेकिन वहां महिला पुलिस अधिकारी नहीं होने की वजह से उन्हें लौटा दिया गया. नाबालिग की मां ने कहा कि पुलिस ने दो दिन बाद केस दर्ज किया था. अभी तक कार्रवाई नहीं की है. आरोपी अभी फरार है.

नाबालिग की मां ने कहा- पटवारी ने हमें पैसे देने की भी कोशिश की
नाबालिग की मां ने कहा कि पटवारी ने तीन और महिलाओं के साथ ऐसा किया है. पटवारी ने मेरी बेटी और मेरे पति का पीछा भी किया. चुप रहने का दबाव बनाया. पैसे देने की कोशिश की. हमसे माफी मांगी. कहा कि वो ऐसा दोबारा नहीं करेगा. अपना ट्रांसफर करवा लेगा.’

इस मामले में SDM सूरजपुर, रवि सिंह ने बताया कि पीड़िताओं ने जब पुलिस के पास जाकर पटवारी के खिलाफ केस दर्ज कराया तो मामले की जानकारी हुई. कलेक्टर से बात कर पटवारी को सस्पेंड कर दिया है. पुलिस भी कार्रवाई कर रही है.

गांव में और महिलाओं के साथ भी ऐसा हुआ
नाबालिग की शिकायत के बाद कई और पीड़ित महिलाएं सामने आईं हैं. एक महिला ने कहा कि ‘मेरे पति को पटवारी ने आधार कार्ड, राशन कार्ड और पासबुक की फोटोकॉपी करवाने के लिए पंचायत भवन से बाहर भेज दिया था. इसके बाद पटवारी ने पास आने को कहा. उसने कहा कि शरीर की जानकारी दर्ज की जाएगी. इसलिए कपडे़ हटाने होंगे. उसने गलत तरीके से छुआ.’

इस मामले में पुलिस ने साफ तौर पर कुछ भी कहने से मना कर दिया है. एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी आरोपी को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है. पटवारी की इस हरकत के बाद नाबालिग लड़कियां और महिलाएं लोक लज्जा के डर से शिकायत नहीं कर पा रही थीं.

 

Latest articles

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...