10.3 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्यरेलवे ट्रैक पर लेट गई प्रेग्नेंट नाबालिग लड़की, ऊपर से गुजरी ट्रेन...

रेलवे ट्रैक पर लेट गई प्रेग्नेंट नाबालिग लड़की, ऊपर से गुजरी ट्रेन और लोग बनाते रहे वीडियो

Published on

पूर्व बर्धमान,

पश्चिम बंगाल में ट्रेन के नीचे आने से 4 माह की गर्भवती नबालिग युवती की मौत हो गई. घटना पूर्व बर्धमान जिले के कालीनगर रेलवे स्टेशन की है. युवती की पहचान 17 साल की रुमैया खातुन के रूप में हुई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है. वीडियो में दिखा कि युवती रेलवे ट्रैक पर लेटी हुई है और ट्रेन उसके ऊपर से गुजर रही है.

ट्रेन के युवती के ऊपर से गुजर जाने से उसका पैर कट गया. जब ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई तो गर्भवती ने उठने का प्रयास भी किया. लेकिन वह उठ नहीं पाई. रेलवे पुलिस को इस बारे में सूचित किया गया. जिसके तुरंत बाद युवती को पुलिस की टीम ने वहां से उठाया और कालना अस्पताल पहुंचाया. लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई.

लोग वीडियो बनाते रहे
बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटना हुई उस समय स्टेशन पर कई लोग मौजूद थे. उनमें से किसी ने भी युवती को बचाने की कोशिश नहीं की. बल्कि उसका वीडियो बनाते रहे. वायरल वीडियो में सुना जा सकता है कि लोग कह रहे हैं कि युवती की मदद करो, उसे बचाओ. लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की.

दूसरी तरफ, पीड़ित परिवार ने कहा कि अगर उनकी बेटी की समय रहते मदद की गई होती तो आज वो जिंदा होती. परिजनों ने बताया कि रुमैया खातुन गृहणी थी. साथ ही वह चार माह की गर्भवती भी थी.

कई दिनों से परेशान थी युवती
मृतका के चाचा रिजाउल शेख ने बताया कि पिछले कई दिनों से रुमैया डरी-सहमी सी रहती थी. वह कहती थी कि उसे कोई भूत परेशान करता है. कुछ दिन पहले ही रुमैया के परिवार वाले उसे मायके लेकर आए थे, ताकि उसका किसी ओझा से इलाज करवाया जा सके. परिवार ने बताया कि रुमैया दोपहर को अपने पिता के घर से नंगे पाव निकली थी. इसके बाद उन्हें उसकी मौत की खबर मिली.

जहां प्रथम दृष्टया में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है. तो वहीं, परिवार ने दावा किया कि रुमैया आत्महत्या नहीं कर सकती. फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस की जांच जारी है.

 

Latest articles

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...