10.5 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeखेलअब Z सिक्योरिटी में रहेंगे सौरव गांगुली, पश्चिम बंगाल सरकार ने क्यों...

अब Z सिक्योरिटी में रहेंगे सौरव गांगुली, पश्चिम बंगाल सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?

Published on

नई दिल्ली

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की सुरक्षा व्यवस्था को अपग्रेड करने की खबर आ रही है। पश्चिम बंगाल सरकार ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष गांगुली ‘Y’ कटिगरी की सुरक्षा Z कटिगरी में अपग्रेड किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो पूर्व कप्तान गांगुली की ओर से किसी तरह का अनुरोध नहीं किया गया था, लेकिन पश्चिम बंगाल सरकार के प्रशासनिक कार्यालय ने इसे देने का फैसला किया है।

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में शामिल गांगुली को राज्य सरकार से ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा मिलती थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, अब उन्हें Z श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी। हालांकि, यह फैसला क्यों किया गया इस बारे में किसी खास वजह का पता नहीं चला। दूसरी ओर, एक रिपोर्ट में नबन्ना की ओर से कहा गया कि गांगुली को Z कटिगरी की सुरक्षा मिलनी चाहिए।

दूसरी ओर, गांगुली फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की भूमिका में हैं। हालांकि, उनकी टीम इंडियन प्रीमियर लीग के प्लेऑफ में पहुंचने की रेस से बाहर हो चुकी है। उसे आज धर्मशाला में पंजाब किंग्स से भिड़ंना है। डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली टीम अगर पंजाब को आज हरा देती है तो शिखर धवन की टीम भी प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी।

आईपीएल 2023 प्लेऑफ में सबसे पहले पहुंचने वाली टीम एक बार फिर गुजरात टाइटंस है, जबकि मुंबई इंडियंस को हराने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम तीसरे नंबर पर है। दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स पहले की तरह दूसरे स्थान पर बरकरार है।

माना जा रहा है कि खराब प्रदर्शन की वजह से डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली टीम के स्टाफ में अगले वर्ष कटौती देखने को मिलेगी। टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग हैं, जबकि उनके साथ शेन वॉटसन, प्रवीण आमरे सहित कई दिग्गज मौजूद हैं। टूर्नामेंट से पहले ही कप्तान ऋषभ पंत का एक्सिडेंट हो गया था। उनका सीजन से बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका साबित हुआ।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...