4.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
HomeखेलIND vs ENG: जडेजा ने तोड़ा BCCI का नियम क्यों अकेले स्टेडियम पहुंचे...

IND vs ENG: जडेजा ने तोड़ा BCCI का नियम क्यों अकेले स्टेडियम पहुंचे ‘सर’ जडेजा जानें एजबेस्टन टेस्ट का पूरा हाल

Published on

IND vs ENG:भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज़ का दूसरा मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जा रहा है. इस मैच की पहली पारी में टीम इंडिया ने 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. भारतीय टीम की बल्लेबाज़ी पहली पारी में बहुत ज़बरदस्त रही, जहाँ पिछले टेस्ट मैच के बाद टीम इंडिया के निचले क्रम के बल्लेबाजों पर सवाल उठ रहे थे, वहीं इस बार रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार बल्लेबाज़ी कर आलोचकों का मुँह बंद कर दिया.

लीड्स टेस्ट में जडेजा बल्ले और गेंद दोनों से फ्लॉप रहे थे, जिसके बाद टीम में उनकी जगह को लेकर कई सवाल उठ रहे थे. वहीं, जडेजा ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 89 रनों की शानदार पारी खेली. मैच के दूसरे दिन जडेजा ने BCCI का एक नियम भी तोड़ा, हालांकि जडेजा ने ऐसा टीम के हित में ही किया.

जडेजा ने तोड़ा BCCI का यह नियम

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले BCCI ने कई नियम बनाए थे, जिनमें से एक यह भी था कि सभी खिलाड़ी टीम बस में ही जाएंगे, कोई भी खिलाड़ी अकेला नहीं जाएगा. अब मैच के दूसरे दिन रवींद्र जडेजा टीम बस से नहीं, बल्कि अकेले ही एजबेस्टन स्टेडियम पहुंचे थे. पहले दिन का खेल खत्म होने तक जडेजा 41 रन बना चुके थे, जिसके बाद टीम को दूसरे दिन जडेजा से एक लंबी पारी की उम्मीद थी, जिसके लिए जडेजा बाकी खिलाड़ियों से थोड़ा पहले स्टेडियम पहुंचे.

एजबेस्टन में जडेजा का दमदार प्रदर्शन

स्टेडियम पहुंचकर जडेजा ने वहां जमकर बल्लेबाज़ी का अभ्यास किया, जिसका असर दूसरे दिन उनकी बल्लेबाज़ी के दौरान भी दिखा. हालांकि जडेजा अपना शतक चूक गए, लेकिन उन्होंने 89 रनों की शानदार पारी खेली. जडेजा ने दूसरे दिन बल्लेबाज़ी में गिल का खूब साथ दिया.

यह भी पढ़िए: MP Laptop Yojana: एमपी बोर्ड 12वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी 4 जुलाई को CM मोहन यादव देंगे लैपटॉप के ₹25000

मैच पर टीम इंडिया की मज़बूत पकड़

एजबेस्टन टेस्ट में टीम इंडिया की पकड़ मज़बूत दिख रही है. पहली पारी में टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 587 रन बनाए, जिसमें कप्तान शुभमन गिल ने 269 रन की यादगार पारी खेली. वहीं, गेंदबाज़ी में भी टीम इंडिया की शुरुआत बहुत अच्छी रही. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 77 रनों के भीतर 3 बड़े झटके दे दिए थे. इसमें से 2 विकेट तो आकाश दीप ने एक ही ओवर में झटके. पहली पारी में बेन डकेट और ओली पोप खाता भी नहीं खोल पाए. अब इंग्लैंड की उम्मीदें जो रूट और हैरी ब्रूक पर टिकी हैं.

यह भी पढ़िए: हमें समस्याओं से चिंतित होने की जगह समाधान पर विचार करना चाहिए—डा. व्यास— बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महविद्यालय भेल में संगोष्ठी

डिस्क्लेमर: यह मैच के दूसरे दिन तक की रिपोर्ट पर आधारित जानकारी है. मैच का अंतिम परिणाम और आगे का खेल इस जानकारी के बाद बदल सकता है.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...