18.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
HomeखेलRavichandran Ashwin On Sanju Samson: संजू सैमसन की 'खराब फॉर्म' पर अश्विन...

Ravichandran Ashwin On Sanju Samson: संजू सैमसन की ‘खराब फॉर्म’ पर अश्विन ने तोड़ी चुप्पी! क्या मिडिल ऑर्डर में खिसकेंगे संजू? दिग्गज ने दिया टका सा जवाब!

Published on

Ravichandran Ashwin On Sanju Samson: न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) का बल्ला पूरी तरह खामोश है। फैंस को उम्मीद थी कि वर्ल्ड कप 2026 से पहले संजू अपनी धाक जमाएंगे, लेकिन उनकी खराब फॉर्म ने अब सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बीच, भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने संजू की मानसिक स्थिति और उनके बैटिंग ऑर्डर को लेकर बड़ी बात कही है। अश्विन का मानना है कि संजू इस समय अपनी ही सोच के जाल में उलझे हुए हैं।

“दिमाग में बहुत कुछ चल रहा हो, तो गेंद चुनना मुश्किल हो जाता है”

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अश्विन ने कहा कि संजू सैमसन एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, वरना वे इस मुकाम तक नहीं पहुँचते। लेकिन फिलहाल उनके दिमाग में विचारों की ‘खिचड़ी’ पक रही है। अश्विन के मुताबिक, “जब आपके दिमाग में बहुत सारी बातें चल रही होती हैं, तो सही लाइन और लेंथ को चुनना मुश्किल हो जाता है।” अश्विन को लगता है कि संजू इस समय काफी दबाव में हैं और खुद को साबित करने की होड़ में अपना नेचुरल गेम भूल रहे हैं।

“किसी खिलाड़ी के लिए अलग से स्लॉट बनाना गलत परंपरा है”

जब अश्विन से पूछा गया कि क्या संजू को फिर से मिडिल ऑर्डर में भेजना चाहिए, तो उन्होंने टका सा जवाब दिया। अश्विन इस बात से सहमत नहीं हैं। उनका मानना है कि आप किसी एक खिलाड़ी को फिट करने के लिए पूरी टीम का संतुलन नहीं बिगाड़ सकते। उन्होंने कहा, “मैं नहीं मानता कि उन्हें मिडिल ऑर्डर में लौटना चाहिए। आप किसी खिलाड़ी के लिए खास स्लॉट नहीं बना सकते; वरना बाकी पूरी टीम उसी के इर्द-गिर्द घूमने लगेगी, जो टीम के लिए सही नहीं है।”

ओपनिंग से सीधे बाहर होने की कहानी है काफी दर्दनाक

साल 2024 संजू सैमसन के लिए किसी सपने जैसा था। उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर कई आक्रामक शुरुआत दीं और तीन शानदार शतक जड़े। लेकिन 2025 में जैसे ही शुभमन गिल की टी20 टीम में वापसी हुई, संजू का बैटिंग ऑर्डर गड़बड़ा गया। उन्हें मिडिल ऑर्डर में धकेला गया और धीरे-धीरे वे टीम से बाहर हो गए। अब जब गिल इस सीरीज और वर्ल्ड कप 2026 की रेस से बाहर हैं, तो संजू के पास खुद को साबित करने का आखिरी मौका था, जिसे वे गंवाते दिख रहे हैं।

4 मैचों में बनाए सिर्फ 40 रन, वर्ल्ड कप की राह हुई मुश्किल

संजू सैमसन को इस सीरीज में ओपनिंग का जिम्मा सौंपा गया था, लेकिन उनके आंकड़े बेहद निराशाजनक रहे हैं। चार मैचों में उन्होंने क्रमश: 10, 6, 0 और 24 रन बनाए हैं। यानी जब टीम को एक मजबूत शुरुआत की जरूरत थी, तब संजू क्रीज पर टिकने के लिए संघर्ष करते नजर आए। फैंस का कहना है कि संजू को इतने मौके मिलने के बाद भी वे उनका फायदा नहीं उठा पा रहे हैं, जो उनके करियर के लिए ‘डेंजर सिग्नल’ है।

Read Also: भोपाल में  दस महीने की बच्ची खेलते-खेलते गिरी थम गई मासूम की सांस

बैठकर सोचना खिलाड़ी को और भी ज्यादा निखारता है

अश्विन ने संजू को एक कड़वी लेकिन सच्ची सलाह दी है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी खिलाड़ियों को ब्रेक लेने की जरूरत होती है। टीम से बाहर बैठकर अपनी गलतियों पर विचार करना और खुद को परखना आपको एक बेहतर खिलाड़ी बनाता है। अश्विन का संकेत साफ है कि अगर संजू प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं, तो उन्हें जबरदस्ती टीम में ढोने के बजाय युवा टैलेंट को मौका देना चाहिए और संजू को घरेलू क्रिकेट में जाकर अपनी लय वापस पानी चाहिए।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...