12 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeभेल न्यूज़हमें समस्याओं से चिंतित होने की जगह समाधान पर विचार करना चाहिए—डा....

हमें समस्याओं से चिंतित होने की जगह समाधान पर विचार करना चाहिए—डा. व्यास— बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महविद्यालय भेल में संगोष्ठी

Published on

भेल भोपाल

“भारतीय दृष्टीकोण सदैव से विश्वकल्याण का  रहा है। हमें समस्याओं पर चिंता करने की जगह समाधान पर विचार करना चाहिए। कहो वही जो कर सको “उक्त उदगार प्रांत संयोजक  डा.भरत व्यास ने बाबूलाल गौर शासकीय  स्नातकोत्तर महविद्यालय भेल भोपाल में व्यक्त किए।

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महविद्यालय भेल भोपाल में  शिक्षा, संस्कृति उत्थान न्यास की स्थापना दिवस अवसर “उच्च शिक्षा में चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व के समग्र विकास” विषय पर आयोजित संगोष्ठी मे मुख्य वक्ता के रूप न्यास के प्रांत संयोजक डा. भरत व्यास ने कहा कि भारतीय दृष्टिकोण सदैव से विश्व कल्याण और वसुधैव कुटुम्बकम का रहा है। हमें समस्याओं से चिंतित होने की जगह समाधान पर विचार करना चाहिए। ‘पर्सनालिटी’ और ‘व्यक्तित्व’ दोनों के भावार्थ मे बहुत अंतर है।

यह भी पढ़िए: MADHYA PRADESH ORGAN DONORS: अंगदान करने वालों को अब मिलेगा ‘गार्ड ऑफ ऑनर’, मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक फैसला

हमें एकाग्रता, मनोयोग, समर्पण, लगन और विवेक से अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। अध्यात्मिक चेतना हमें दृढ़ बनाती है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के निर्माण में शिक्षा, संस्कृति उत्थान न्यास की अहम भूमिका रही है। संगोष्ठी के प्रारंभ में प्राचार्य डॉ संजय जैन ने मुख्य वक्ता डा भरत व्यास विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी मंत्री उच्च शिक्षा का शाल,श्रीफल और पौधा-गमला से स्वागत किया। संचालन डा वर्षा चौहान ने किया तथा आभार प्रो प्रीती जौहरी ने व्यक्त किया।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

डायरेक्टर एचआर के इंटरव्यू में शामिल में होंगे बीएचईएल भोपाल के ईडी

भोपाल। भेल दिल्ली कॉरपोरेट के डायरेक्टर मानव संसाधन विभाग के मुखिया का पद रिक्त...

बीएचईएल के दो डायरेक्टर आज आयेंगे भोपाल

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) दिल्ली के दो डायरेक्टर बुधवार को भोपाल आयेंगे...