8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल के प्रेस शॉप में नई 8 टन स्लाटिंग प्रेस मशीन का...

बीएचईएल के प्रेस शॉप में नई 8 टन स्लाटिंग प्रेस मशीन का लोकार्पण

Published on

भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के फीडर्स विभाग के प्रेस शॉप प्रभाग में नई 8 टन स्लाटिंग प्रेस मशीन का लोकार्पण एक सादे कार्यक्रम में किया गया। कार्यक्रम में रूपेश तैलंग, महाप्रबंधक (फीडर्स, टीसीबी-विनिर्माण, वाणिज्य एवं अनुरक्षण), आशीष औरंगाबादकर, महाप्रबंधक , संतोष डोंगरे, महाप्रबंधक (फीडर्स) की गरिमामयी उपस्थिति रही। विभाग की कार्यक्षमता एवं उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से इस नई 8 टन स्लाटिंग प्रेस मशीन को स्थापित किया गया है।

यह मशीन प्रेस शॉप में आईएमएम एवं ट्रैक्शन मोटर की पंचिंग निर्माण प्रक्रिया को अधिक तेज, सटीक एवं प्रभावी बनाएगी। नई मशीन की उत्पादकता पुरानी मशीनों की तुलना में लगभग 40 प्रतिशत अधिक है, जिससे विभागीय कार्यों में उल्लेखनीय सुधार होगा। नई मशीन के संचालन में सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया गया है, जिससे कर्मचारियों की सुरक्षा के साथ-साथ उत्पादन गुणवत्ता में भी वृद्धि होगी।

कार्यक्रम में वेदव्रत खरे, अपर महाप्रबंधक (पीआरएम, टीजीएम, एफडीएक्स),  अशोक पिप्पल, अपर महाप्रबंधक (एटीएक्स), हरीश बघेल, अपर महाप्रबंधक (सिविल एवं एमओडी),  महेंद्र कुमार सहारे, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक (पीआरएम), आशीष अग्रवाल, वरिष्ठ प्रबंधक (एफडीएक्स), पिंटु कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक (सिविल), सीएल मालव, वरिष्ठ प्रबंधक , अमित कछवाहा, वरिष्ठ प्रबंधक (इरेक्शन), दलीप कुमार पाल, प्रबंधक (पीआरएम), मयूर दूबे, प्रबंधक (पीआरएम),अंशु आनंद, उप प्रबंधक (पीआरएम) सहित विभाग के अनेक वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बीएचईएल प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि नई 8 टन स्लाटिंग प्रेस मशीन के माध्यम से प्रेस शॉप की उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और संस्थान की औद्योगिक दक्षता को नई गति मिलेगी।

Read Also :- विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

भेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ‘कैफेटेरिया सुविधा’ की प्रक्रिया शुरू

भोपाल भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों के लिए नए वित्तीय वर्ष...

भेल के सरस्वती मंदिर में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ का समापन

भोपाल राजधानी के बरखेड़ा स्थित सरस्वती मंदिर छठ घाट पर बुधवार सुबह लोक आस्था के...

भेल के राघवेंद्र शुक्ला बनें महाप्रबंधक

भोपाल भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा पदोन्नति के आदेश जारी किए...