18.3 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल भोपाल द्वारा अवधपुरी चौराहे के पास अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई...

बीएचईएल भोपाल द्वारा अवधपुरी चौराहे के पास अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई — अवैध गुमटियों व दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, क्षेत्र हुआ अतिक्रमण मुक्त

Published on

भोपाल

बीएचईएल भोपाल द्वारा टाउनशिप क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को अवधपुरी चौराहे के समीप अवैध रूप से लगाई गई गुमटियों एवं दुकानों को हटाया गया। यह कार्रवाई बीएचईएल भोपाल के महाप्रबंधक टीयू सिंह एवं टाउनशिप प्रमुख  प्रशांत पाठक के मार्गदर्शन तथा सम्पदा अधिकारी रमेश चंद्रा के निर्देशानुसार की गई। इस अभियान के अंतर्गत लंबे समय से सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से स्थापित गुमटियों एवं दुकानों को हटाकर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया गया।

कार्रवाई का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाना तथा यातायात और नागरिक सुविधाओं को बेहतर करना रहा। बीएचईएल प्रशासन द्वारा पूर्व में अतिक्रमणकारियों को चेतावनी भी दी गई थी, जिसके बाद यह बेदखली कार्रवाई की गई। बेदखली अभियान के दौरान सम्पदा अधिकारी  रमेश चंद्रा के साथ नगर प्रशासन विभाग के उप-महाप्रबंधक  विनोद कुमार प्रधान, बेदखली अधिकारी चंद्रकांत विश्वकर्मा, बेदखली प्रभारी प्रवीण पाटिल, सम्पदा निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा जितेंद्र पाल सिंह,  सत्य नारायण बाथम,  रामेश्वर सांवले,  अर्जुन विश्वकर्मा, नसीम एम. तानेखान सहित मध्य प्रदेश पुलिस बल तथा बीएचईएल का बेदखली अमला एवं सुरक्षा दस्ता भी मौके पर तैनात रहा, जिससे कार्रवाई शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

बीएचईएल प्रशासन ने बताया कि टाउनशिप क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी तथा नागरिकों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। इसके अलावा सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे से सुरक्षा और स्वच्छता संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न हो रही थीं। इन्हीं कारणों से प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। बीएचईएल प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि टाउनशिप क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध आगे भी नियमित रूप से अभियान चलाया जाएगा। प्रशासन ने नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से दुकानें या गुमटियां न लगाएं तथा नियमों का पालन करें।

Read Also :- महाशिवरात्रि महोत्सव 2026: शिवलोक फेस-2 में निकलेगी भव्य शिव बारात, होगा धार्मिक आयोजन

Latest articles

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

राज्यमंत्री गौर को पांच राज्यों में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की मिली जिम्मेदारी

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक...

More like this