10.3 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्यचपरासी, चौकीदार, माली की Job के लिए BTech-MBA वालों की भीड़, 55...

चपरासी, चौकीदार, माली की Job के लिए BTech-MBA वालों की भीड़, 55 लाख आए आवेदन

Published on

प्रयागराज,

उत्‍तर प्रदेश में युवाओं की बेरोजगारी का आलम क्या है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यहां सरकारी नौकरी पाने के लिए बीटेक, एमटेक और एमबीए वाले पढ़े-लिखे लोगों ने चपरासी ,चौकीदार, जमादार, माली और गेटकीपर बनने के लिए आवेदन किया है.

कर्मचारी चयन आयोग की बड़ी भर्ती परीक्षाओं में से एक मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS नॉन-टेक्निकल) और हवलदार( सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एवं सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स) 2022 के लिए लगभग 55,21,917 अभ्यार्थियों ने ऑनलाइन फॉर्म भरे हैं. इनमें से 19,04,139 आवेदक प्रयागराज के SSC मध्य क्षेत्र दफ्तर के अधीन आने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार से हैं.

SSC ने निकाली थी 10वीं पास की भर्ती
नोटिफिकेशन के अनुसार, SSC ने 20-22 के लिए MTS के लगभग 10,880 और हवलदार सीबीआईसी एंड सीबीएन के 529 पदों के लिए 18 जनवरी से 24 फरवरी तक आवेदन मांगे गए थे. इसके लिए आयुसीमा 18 वर्ष से 27 वर्ष निर्धारित थी जिसमें आरक्षित कैटेगरी के उम्‍मीदवारों को नियमानुसार छूट का भी प्रावधान था. भर्ती के लिए टियर I कंप्‍यूटर आधारित परीक्षा 02 मई से शुरू हुई थी जो कि 20 जून तक जारी रहेगी.

55 लाख से अधिक हुए आवेदन
बता दें कि केंद्र सरकार के कार्यालयों में MTS के तहत चतुर्थ श्रेणी के पदों को भरा जाता है. इस भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता हाई स्कूल है, लेकिन नौकरी पाने के लिए बीटेक, एमटेक, एमबीए, बीबीए, एमसीए, बीसीए, बीएड, एलएलबी, एमएससी जैसी डिग्री रखने वाले अभ्यार्थी भी आवेदन कर रहे हैं. केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में विभागों एवं कार्यालय में चपरासी, चौकीदार, जमादार, माली, गेटकीपर बनने के लिए देशभर के लगभग 55 लाख से अधिक बेरोजगार लाइन में खड़े हैं.

 

Latest articles

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...