4.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्य'हिंदू होकर मुस्लिम लड़की को घूमाते हो'... क्लासमेट को बाइक पर बैठाने...

‘हिंदू होकर मुस्लिम लड़की को घूमाते हो’… क्लासमेट को बाइक पर बैठाने पर युवक की पिटाई

Published on

पटना,

बिहार की राजधानी पटना में युवक को अपनी मुस्लिम क्लासमेट को बाइक पर बैठाना महंगा पड़ गया. कुछ लोगों ने युवक को रोक कर पिटाई कर दी. पीटने वाले युवकों ने कहा कि हिन्दू होकर मुस्लिम लड़की को घुमाते हो. युवकों ने पिटाई का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया. मामला पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के पटना मार्केट का है.

बाइक पर सवार होकर सागर कुमार मिश्रा नाम का युवक अपनी मुस्लिम क्लासमेट को लेकर कहीं जा रहा था. तभी पहले से घात लगाए कुछ युवकों ने दोनों को पटना मार्केट के पास रोका और वीडियो भी बनाया. रोकने के बाद कई मुस्लिम युवकों ने पहले लड़की को साईड किया और सागर कुमार मिश्रा को पीटने लगे.

पिटाई करने वाले युवक कहने लगे कि हिन्दू होकर मुस्लिम लड़की को घुमाते हो. वहीं जब मुस्लिम लड़की ने पिटाई का विरोध किया तो उसे बाकी युवकों ने घर जाने को कहा और फिर सागर मिश्रा को अंधाधुंध पीटने लगे. इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. इस मामले में पटना पुलिस का कहना है कि पीड़ित व्यक्ति आकर थाने में मामला दर्ज करा सकता है.

पटना पुलिस ने कहा कि मामला संज्ञान में है, जांच की जा रही है, पीड़ित व्यक्ति थाने में अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है. पटना पुलिस को वीडियो में पीटने वाले युवकों का चेहरा और उनकी गाड़ी का नंबर भी दिख रहा है लेकिन पुलिस वीडियो के आधार पर कार्रवाई करने की जगह पीड़ित पक्ष को ये कह रहा है कि अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

कानपुर में भी युवक की पिटाई
इससे पहले कानपुर में पिटाई का वीडियो सामने आया था. बीते दिनों कानपुर में अवधपुरी इलाके के पास एक युवक को बीच चौराहे पर कुछ लोगों ने मारा-पीटा और उसका सिर मुंडवा दिया. आरोप है कि वह नाम बदलकर लड़कियों को परेशान करता था. युवक कल्याणपुर थानाक्षेत्र स्थित जीएनके स्कूल के पास किसी लड़की से बातचीत कर रहा था.

जब एक हिन्दू संस्था से जुड़े लोगों ने युवक को पकड़ा और पूछताछ की तो उसने खुद का नाम राजा बताया, लेकिन जब आधार कार्ड चेक करा गया तो युवक का नाम निकला आरिफ. ऐसे में लोगों का शक और गहरा हो गया. गुस्साए लोगों ने युवक का वहीं सिर मुंडवा दिया और वीडियो भी वायरल कर दिया.

 

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...