10.3 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराष्ट्रीयजफरयाब जिलानी का निधन, बाबरी मस्जिद मामले की पैरवी को लेकर बटोरी...

जफरयाब जिलानी का निधन, बाबरी मस्जिद मामले की पैरवी को लेकर बटोरी थी सुर्खियां

Published on

नई दिल्ली

वरिष्ठ अधिवक्ता और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव जफरयाब जिलानी (73) का हाल ही में सिर में चोट लगने के बाद आज लखनऊ में निधन हो गया। उनकी कुछ समय से तबीयत ठीक नहीं थी। बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक के तौर पर वरिष्ठ अधिवक्ता जिलानी ने सुप्रीम कोर्ट में राम जन्मभूमि मामले में पैरवी की थी।

बेटे ने दी जानकरी
जफरयाब जिलानी (73) के बेटे नजम जफरयाब ने पीटीआई-भाषा को बताया कि उनके पिता का लंबी बीमारी के बाद सुबह करीब 11 बजकर 50 मिनट पर स्थानीय अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है। बेटे ने बताया कि जफरयाब जिलानी को बुधवार शाम लखनऊ के ऐशबाग कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।

अयोध्या बाबरी विवाद में मुस्लिम पक्ष के वक़ील ज़फ़रयाब जिलानी का लखनऊ में निधन हुआ। ज़फ़रयाब जिलानी मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के मेंबर रहे। इसके अलावा बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के अध्यक्ष और यूपी के अपर महाधिवक्ता रह चुके थे। वह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे।

मौलवी खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा, “जफरयाब जिलानी ने लंबे समय तक हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक बाबरी मस्जिद मामले की पैरवी की, अल्लाह उनकी मगफिरत करे और उन्हें जन्नत में मक़ाम दे, उनके इंतेकाल से चाहने वाले लोग गमज़दा हैं”

2021 में हो गया था ब्रेन हेमरेज
जफरयाब जिलानी (73) के बेटे ने जानकारी दी कि उन्हें 2021 में भी ब्रेन हेमरेज हो गया था, उसके बाद लंबे समय से काहल रहे इलाज के बाद फिलहाल उनकी हालत ठीक थी। आजतक की खबर के मुताबिक नजफ जिलानी ने बताया कि अचानक उनके पिता का ब्लड प्रेशर फ्लक्चुएट होने लगा, जिस वजह से उनका निधन हो गया. नजफ ने बताया कि वह आईसीयू वॉर्ड में डॉक्टर मनु सेठ की निगरानी में थे।

 

Latest articles

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

More like this

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...