10.3 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्यडीके शिवकुमार ने ऐसे मांगी सीएम की कुर्सी, कांग्रेस के साथ सिद्धारमैया...

डीके शिवकुमार ने ऐसे मांगी सीएम की कुर्सी, कांग्रेस के साथ सिद्धारमैया की भी बढ़ी टेंशन!

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद भी कांग्रेस अभी तक सीएम नहीं तय कर पाई है। हालांकि सिद्धारमैया का नाम तय होने की खबरें आ रही थी। लेकिन कांग्रेस के संकटमोचक और वफादार डीके शिवकुमार ने इसको लेकर पेंच फंसा दिया है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक डीके सीएम पद से नीचे कुछ भी मानने को तैयार नहीं हैं। डीके शिवकुमार का साफ कहना है कि अगर सिद्धारमैया के साथ कुर्सी के साझे की बात आती है तो शुरुआती ढाई साल उन्हें ही चाहिए। जिसके बाद इस बात को लेकर करीब करीब विराम लग गया है कि शुरू के दो साल सिद्धारमैया और फिर बाकी के तीन साल डीके शिवकुमार को सीएम पद पर मौका मिलेगा।

कांग्रेस ने संकटमोचक को दिया ऑफर
सीएम पद को लेकर मची रस्साकशी के बीच कांग्रेस ने पार्टी के संकटमोचक डीके शिवकुमार को ऑफर भी दिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने डीके शिवकुमार को डेप्युटी सीएम पद के साथ ही छह मंत्रालयों की पेशकश की थी। लेकिन जिद पर अड़े डीके शिवकुमार ने इससे साफ ही मना कर दिया है। डीके का कांग्रेस आलाकमान को साफ इशारा है कि उन्हें सीएम पद से नीचे कोई भी चीज मंजूर नहीं है।

जब डीके को याद आईं अम्मा
डीके शिवकुमार शुरू से ही सोनिया गांधी के प्रति वफादार बताए जाते हैं। डीके सोनिया को तायी और अम्मा (मां) कहकर भी संबोधित कर चुके हैं। शिवकुमार ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस को 135 विधायक समर्पित किए हैं और अब पार्टी को तय करना है कि उसे डीके के लिए क्या करना है। इमोशनल कार्ड खेलते हुए डीके ने बेंगलुरु से दिल्ली रवाना होते वक्त कहा था कि पार्टी मां की तरह होती है। जो कि बच्चे का ख्याल रखती है। बच्चे को जो चाहिए होता है वह मां ही देती है। वहीं इस दौरान डीके ने सोनिया गांधी को अपना रोल मॉडल भी बताया।

सिद्धारमैया को लेकर बोले डीके शिवकुमार
डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया को सीएम बनाए जाने पर भी ऐतराज किया है। डीके ने कहा कि पिछला चुनाव तो सबको पता ही है। किस तरह से सिद्धारमैया पार्टी विधायकों को कंट्रोल करने में नाकाम रहे थे। इसके साथ ही डीके शिवकुमार ने कहा कि लिंगायत और वोक्कालिगा ने मेरे चेहरे पर कांग्रेस को वोट दिया है। अगर मुझे सीएम नहीं बनाया जाता है तो ये दोनों ही समुदाय पार्टी से खासा नाराज हो जाएंगे।

Latest articles

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...