11.4 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान पुलिस ने घेरा इमरान का घर, स्ट्रीट लाइटें की गईं बंद,...

पाकिस्तान पुलिस ने घेरा इमरान का घर, स्ट्रीट लाइटें की गईं बंद, ट्विटर पर बोले पूर्व पीएम- ये हो सकता है मेरा आखिरी ट्वीट

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को एक ट्वीट करके दावा किया कि पुलिस ने उनके घर को घेर लिया है। उन्हें कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है। इसलिये यह उनका अंतिम ट्वीट है। राष्ट्र के नाम एक लाइव वीडियो संदेश में इमरान खान ने ट्वीट करके कहा, “मेरी अगली गिरफ्तारी से पहले संभवत: यह मेरा अंतिम ट्वीट है। पुलिस ने मेरा आवास घेर लिया है।” इमरान खान की घर की ओर जाने वाली सड़कों पर लाइटें बंद कर दी गई हैं।

घर पर अपने वकीलों और मीडिया वालों को बुलाया
पंजाब पुलिस पीटीआई चेयरमैन इमरान खान के जमन पार्क आवास पर उनको गिरफ्तार करने के लिए पहुंच गई है। मौके पर मौजूद डॉन.काम के संवाददाता ने इस बात की पुष्टि की है। इमरान खान ने अपने घर पर वकीलों और मीडिया वालों को बुलाया है।एक वीडियो संदेश में खान ने कहा, “मुझे भय है कि पाकिस्तान विनाश के रास्ते पर है। और मुझे डर है कि हमने अपना दिमाग नहीं लगाया तो हम वहां पहुंच जाएंगे जहां से अपने देश के सभी टुकड़ों को भी एकत्र नहीं कर पाएंगे।”

पाकिस्तान में चल रहे सियासी हालात में सुधार नहीं दिख रहा है। पिछले दिनों भ्रष्टाचार को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी और उसके बाद हुई हिंसा को काबू पाने में सरकार को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। कोर्ट के आदेश पर इमरान खान की रिहाई के बाद अब फिर से विवाद शुरू हो गया है। इस बीच इमरान खान ने अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और उनके अपहरण की निंदा की है।

बताया जा रहा है कि लाहौर स्थित इमरान खान के घर पर 30-40 आतंकियों ने शरण ले रखी है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ को उन्हें पुलिस को सौंपने के लिए 24 घंटे का वक्त दिया है। सरकार ने चेतावनी दी है कि वे खुद ही आतंकियों को पुलिस को सौंप दें नहीं तो कानून अपने स्तर से इससे निपटेगा।

पंजाब की अंतरिम सरकार के केयरटेकर सूचना मंत्री आमिर मीर ने लाहौर में मीडिया से बात करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा है कि सरकार के पास पुख्ता सबूत है कि इमरान खान के ज़मन पार्क घर में ये आतंकी शरण लिये हुए हैं। सरकार के पास इसको लेकर भरोसेमंद खुफिया रिपोर्ट है।

पाकिस्तान के जियो न्यूज के मुताबिक मीर ने कहा, “जिस तरह की खुफिया रिपोर्ट आ रही हैं, वह बहुत ही खतरनाक है।” उन्होंने कहा कि एजेंसियां जिओ-फेंसिंग के जरिये ज़मन पार्क में आतंकियों के मौजूद होने का पता करने में सक्षम हैं। मीर ने कहा, “पीटीआई अराजनीतिक नेता की तरह व्यवहार कर रहा है।” उन्होंने कहा कि पीटीआई चीफ पिछले एक साल से सेना पर निशाने साध रहे हैं।

अंतरिम सूचना मंत्री ने कहा कि सैन्य प्रतिष्ठानों पर 9 मई को हिंसक हमले पहले से सोची समझी रणनीति के तहत किये गये थे। सरकार ने इस पर ‘जीरो टालरेंस पॉलिसी’ अपनाई हुई है। अंतरिम सरकार के मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने पंजाब पुलिस को आगजनी और हिंसा करने वालों से निपटने के लिए ‘फ्रीहैंड’ छूट दे दी है। उन्होंने कहा कि जिन्ना हाउस पर हमला आसानी से रोका जा सकता था, लेकिन केयरटेकर मुख्यमंत्री ने पुलिस को हथियारों के उपयोग पर रोक लगा दी थी। कहा- “हम प्रांत में खून-खराबा से बचना चाहते थे।”

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...