4.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यपापा रोईया मत, हमार मूंछ टाइट रखिया', युवक ने फेसबुक लाइव कर...

पापा रोईया मत, हमार मूंछ टाइट रखिया’, युवक ने फेसबुक लाइव कर लगाई फांसी

Published on

वाराणसी ,

वाराणसी से सुसाइड का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 35 साल के एक शख्स ने फेसबुक लाइव कर पंखे से लटककर अपनी जा दे दी. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.

युवक सुसाइड से पहले फेसबुक लाइव कर परिजनों से मांगी माफी
अपने घर से हार गया… अपने भाइयों से हार गया… अपना मानने वाले कुछ लोगों से हार गया… अपनी पत्नी से माफी मांगूंगा… अपने परिवार और अपने पिता से… पिताजी मैं आपके लायक नहीं बन पाया… जैसा आप चाहते थे… एक रुपया नहीं कमा पाया, लेकिन एक लाख रुपये की इज्जत आपकी करता हूं मैं पापा… पापा रोईया मत… हमार मूंछ टाइट रखिया… बस एतने बोलब पापा…

यह घटना चौबेपुर के दौलतपुर गांव में हुई. बताया जा रहा है कि मृतक कणाद रघुवंशी ने दूसरी जाति की लड़की से शादी की थी. इसकी वजह से परिजन उससे नाराज थे और उसे बात-बात पर ताने मारते थे. इन सबसे परेशान होकर कणाद ने फेसबुक लाइव कर अपने भाइयों, पिता और पत्नी से माफी मांगी और खुदकुशी कर ली. कणाद ने 10 सिंतबर 2021 को शादी की थी.

पुलिस मामले की जांच में जुटी है
बताया जा रहा है कि घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य वाराणसी के लालपुर स्थित दूसरे घर पर थे. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.कणाद रघुवंशी वाराणसी के जाने-माने समाजसेवी लेनिन रघुवंशी का छोटा भाई था. घटना के वक्त लेनिन विदेश में एक ट्रेनिंग प्रोग्राम में शरीक होने गया हुआ था. इस मामले पर पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है. उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...