12.1 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्यबागेश्वर बाबा को अब सूरत के हीरा व्यापारी का चैंलेज, चमत्कार दिखाएं...

बागेश्वर बाबा को अब सूरत के हीरा व्यापारी का चैंलेज, चमत्कार दिखाएं और तो चरणों में रख दूंगा इतने हीरे

Published on

अहमदाबाद

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और बागेश्वर बाबा के नाम से सुर्खियों में छाए पंडित धीरेंद्र शास्त्री के गुजरात दौरे कई चैलेंज सामने आए हैं। राजकोट की एक बैंक के सीईओ और अहमदाबाद के डॉक्टर के चैलेंज के बाद सूरत के हीरा कारोबारी ने बाबा को चमत्कार दिखान की चुनौती है। सूरत के हीरा व्यापारी और अंधविश्वास विरोधी कार्यकर्ता जनक बाबरिया ने बाबा धीरेंद्र शास्त्री को खुली चुनौती दी है। चुनौती स्वीकार करने पर हीरा करोबारी ने करोड़ों के हीरे चरणों में रखने का भी ऐलान किया है।

…तो स्वीकार कर लूंगा दिव्य शक्ति
सूरत के हीरा व्यापारी जनक बाबरिया ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर धीरेंद्र शास्त्री को चैलेंज दिया है। उन्होंने कहा है कि मैं बाबा को चुनौती देता हूं कि वे मुझे मंच पर बुलाएं और 26-27 मई को होने वाले दरबार में चमत्कार दिखाएं। मैं मंच पर 500 से 700 कैरेट पॉलिश किए हुए हीरों का पैकेट लेकर जाऊंगा, यदि बाबा मुझे बताएं कि इसमें कितने हीरे के टुकड़े हैं, तो मैं बाबा की दिव्य शक्ति को स्वीकार कर लूंगा और पैकेट बाबा के चरणों में अर्पित कर दूंगा।”

टीम करेगी बाबा का विरोध
जनक बाबरिया ने बताया कि 26-27 मई को बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सूरत में दरबार लगाने जा रहे हैं। ईश्वरीय दरबार के अंदर चमत्कार, अंधविश्वास और दैवीय शक्तियों की बात करने वालों का हम खुलकर विरोध करते हैं। 26 और 27 तारीख को हम अपनी टीम के साथ इनका विरोध करने जा रहे हैं। हम सरकार को पत्र भी लिखने जा रहे हैं। हम इस कार्यक्रम की अनुमति नहीं देने के लिए कलेक्टर को याचिका भी देने जा रहे हैं। हम अगले सोमवार को पूरे गुजरात में आवेदन पत्र जारी करने जा रहे हैं।

‘गुजरात में आए ऐसे कई बाबा’
गुजरात के लोग ऐसे अंधविश्वास और दैवीय चमत्कार को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। ऐसे कई बाबा गुजरात आए। कुछ समय पहले गुजरात में धबूड़ी माता के एक नाम की चर्चा हुई थी। जब आशाराम के नाम की भी चर्चा हुई तो लोगों ने उसकी निंदा की। गुजरातियों ने बजरंगदास बापा और जलाराम बापा को आदर्श संत के रूप में स्वीकार किया है, क्योंकि बजरंगदास बापा और जलाराम बापा को ईश्वरीय दरबार लगाने की कभी आवश्यकता नहीं पड़ी।

राजकोट-अहमदाबाद में भी चैलेंज
बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री को राजकोट और अहमदाबाद से भी चुनौती मिली है। अहमदाबाद में डॉक्टर वसंत पटेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री में अगर दम होता तो वे अस्पताल में कैंसर और किडनी के मरीजों की देखभाल करते।’ तो राजकोट के सहकारी क्षेत्र के नेता और एक बैंक के सीईओ पुरुषोत्तम पिपलिया ने नशे के मुद्दे पर बाबा बागेश्वर को चुनौती दी है। बाबा बता दें कि राजकोट और गुजरात में नशा कहां से और किसके कहने पर आता है। तो वह 5 लाख रुपये भी देंगे और बाबा के भक्त बन जाएंगे। पिपलिया के निवेदन के बाद राजकोट में माहौल गरमा गया है। उन्हें धमकी भी मिली है। करणी सेना ने बाबा की सुरक्षा करने का फैसला किया है।

Latest articles

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...