12.1 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्यपुलिस के एक थप्पड़ पर भड़क उठा पंजाब, लुधियाना से अमृतसर तक...

पुलिस के एक थप्पड़ पर भड़क उठा पंजाब, लुधियाना से अमृतसर तक ट्रेन रूट ठप, जानें क्यों हुआ विवाद

Published on

चंडीगढ़

पंजाब के गुरदासपुर जिले में पुलिसकर्मी ने महिला किसान को थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद पूरे पंजाब में इसको लेकर बवाल मच गया है। महिला किसान को थप्पड़ मारे जाने से भड़के किसानों ने लुधियाना से जालंधर और अमृतसर जालंधर-जम्मू के बीच रेलवे मेन लाइन जाम कर दी है। वहीं पुलिसकर्मी के महिला किसान को थप्पड़ मारने का वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है। किसान पर पुलिसकर्मी के हमले की इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी सरकार भी सवालों के घेरे में है।

छापेमारी करने पहुंची थी पंजाब पुलिस
बीते बुधवार को किसान दिल्ली-कटरा नेशनल हाईवे पर जमीन अधिग्रहण को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसकी सूचना पर पुलिस गुरदासपुर जिले के श्री हरगोबिंदपुर प्रखंड के भमरी गांव में छापेमारी करने पहुंची थी, जहां पंजाब पुलिस के जवान ने महिला को थप्पड़ मार दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पंजाब पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही है

जमीन अधिग्रहण का विरोध कर रहे हैं किसान
दिल्ली-कटरा नेशनल हाईवे पर किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। बीते दिनों से ही किसान इसके खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। हद तो तब हो गई जब विरोध के दौरान पंजाब पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आ गया, जिसकी कोई उम्मीद भी नहीं कर सकता है। महिला सुरक्षा को लेकर सरकार की पुलिस दावा करती है, लेकिन यहां तो पुलिसकर्मी ने महिला पर ही हाथ छोड़ दिया। इस घटना के बाद गुस्साए किसानों का कहना है कि पुलिसकर्मी पर कड़ा एक्शन होना चाहिए, नहीं तो वे अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।

क्यों मचा है बवाल?
भारत माला प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण हो रहा है। इसके तहत दिल्ली-कटरा नेशनल हाइवे पर किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। बीते अप्रैल महीने में भी किसानों ने इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया था। किसानों ने रेल रोको आंदोलन के तहत पटरियों पर अपने ट्रैक्टर तक खड़े कर दिए थे। मामला बढ़ता देखकर प्रशासन ने किसानों को आश्वासन दिया था। इसके बाद किसानों ने विरोध बंद किया था। महिला किसान को थप्पड़ मारने के बाद किसान जालंधर में रेलवे ट्रैक पर जुट गए। किसानों ने लुधियाना से जालंधर और अमृतसर से जालंधर-जम्मू के बीच रेलवे लाइन पर ट्रेनें रोक दीं।

Latest articles

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...