13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराष्ट्रीयचीन की मदद के लिए भारत ने दिखाया बड़ा दिल, डूबा जहाज...

चीन की मदद के लिए भारत ने दिखाया बड़ा दिल, डूबा जहाज खोजने के लिए नेवी को भेजा

Published on

नई दिल्ली,

17 मई 2023 को हिंद महासागर में चीन का एक जहाज डूब गया. उसमें सवार 39 लोग लापता हो गए. अब तक पता नहीं चल पाया गए कहां. लेकिन भारत ने सारी दुश्मनी भुलाकर इंसानियत दिखाते हुए भारतीय नौसेना के खोजी विमान को हिंद महासागर में भेजा. जैसे ही चीन ने मदद मांगी, भारतीय नौसेना तत्काल अपने खोजी विमान P8I को केप कोमोरिन नेवल बेस से उड़ा दिया.

भारतीय नौसेना का विमान भारतीय समुद्री क्षेत्र में 1660 किलोमीटर आगे तक गया. जहां पर चीन का जहाज डूबा था. यह जगह मालदीव्स से थोड़ा आगे हैं. चीन के डूबने वाले जहाज पर 17 चीनी, 17 इंडोनेशियाई और 5 फिलिपींस के लोग थे. चीन ने तो जहाज की सही लोकेशन भी नहीं बताई थी कि उसका जहाज हिंद महासागर में कहां डूबा.

लेकिन भारतीय नौसेना ने चीन के जहाज के डूबने की सही लोकेशन पता की. साथ ही उसके डूबने से समुद्र में फैले सामानों पर भी नजर रखी. चीन के डूबने ववाले जहाज का नाम था लू पेंग यूआन यू 028. इस जहाज का मालिकाना हक पेंगलाई जिंगलू फिशरीज है. चीन ने अपने जहाज को खोजने के लिए दो जहाजों को तैनात किया था.

चीन ने मांगी थी भारतीय नौसेना से मदद
इस जहाज का महत्व इसी से समझा जा सकता है कि चीनी विदेश मंत्रालय ने रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, मालदीव, इंडोनेशिया, फिलीपींस और अन्य देशों के दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों को सक्रिय कर दिया था. चीन की नौसेना ने भारत से मदद मांगी थी. इसलिए इंडियन नेवी ने अपने विमान को हिंद महासागर में भेजा.

भारतीय नौसेना के P8I विमान ने चीन की ओर से भेजे गए नौसैनिक युद्धपोत को डूबे हुए जहाज की लोकेशन तक पहुंचाया. उन्हें रास्ता बताया. साथ ही चीन समेत दुनिया को यह संदेश भी दे दिया कि भारतीय नौसेना पूरी तरह से अलर्ट है. हमारी समुद्री सीमा के आसपास कुछ भी होता है, तो हमारी नजर पूरी तरह से बनी हुई है.

चीन पर लगते रहे हैं डार्क सेलिंग के आरोप
माना जाता है कि चीन के पास दुनिया का सबसे बड़ा शिपिंग इंडस्ट्री संचालित करता है. चीन के के जहाज कई महीनों तक या कभी कभी वर्षों तक समुद्र में रहते हैं, इन जहाजों को चीनी सरकार के समुद्री सुरक्षा एजेंसियों द्वारा मदद मिलती है. चीन के जहाजों पर समुद्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने का आरोप लगता रहता है. इन्हें ‘डार्क सेलिंग’ कहा जाता है. इस दौरान ये जहाज ट्रैकिंग डिवाइस को बंद कर देते हैं, जबकि नियमों के अनुसार इस डिवाइस को ऑन रखना जरूरी है. बता दें कि इस डिवाइस की वजह से जहाज की लोकेशन पता चलती है.

जानिए उस विमान के बारे में, जिसे नेवी ने भेजा
बोइंग पोसाइडन (P8I एयरक्राफ्ट) के चार वैरिएंट दुनियाभर में उपयोग किए जा रहे हैं. ये वैरिएंट हैं- P-8A Poseidon इसका सबसे ज्यादा उपयोग अमेरिकी नौसेना करती है. P-8I Neptune- इसका उपयोग भारतीय नौसेना कर रही है. Poseidon MRA1 का उपयोग रॉयल एयरफोर्स कर रही है. P-8 AGS का उपयोग अमेरिकी एयरफोर्स कर रही है. अब जानते है इस विमान की खासियतों के बारे में…

इस विमान में कुल मिलाकर 9 लोग बैठ सकते हैं. दो उड़ान क्रू होते हैं. बाकि मिशन के लिए काम करते हैं. यह विमान 9000 किलोग्राम वजन उठा सकता है. इसकी लंबाई 129.5 फीट है. विंगस्पैन 123.6 फीट है. ऊंचाई 42.1 फीट है. अगर विमान खाली है, तब इसका वजन 62,730 किलोग्राम होता है. टेकऑफ के समय अधिकतम वजन 85,820 किलोग्राम हो जाता है.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...