22.1 C
London
Sunday, May 24, 2026
HomeUncategorized'टाइगर 3' के सेट पर सलमान खान को कंधे में लगी चोट,...

‘टाइगर 3’ के सेट पर सलमान खान को कंधे में लगी चोट, तस्वीर शेयर कर लिखा- टाइगर जख्मी है

Published on

सलमान खान इस समय अपनी फिल्म ‘टाइगर 3’ में बिजी हैं। इस फिल्म पर वह कई साल से जोर-शोर से काम कर रहे थे। हाल ही सलमान को इस फिल्म की शूटिंग के दौरान चोट लग गई और वह जख्मी हो गए। सलमान ने एक तस्वीर सोशल पर शेयर की है, जिसमें उनके कंधे पर चोट लगी नजर आ रही है और पट्टियां लगी हैं। सलमान को यह चोट डंबल उठाने की वजह से लगी।मालूम हो कि Tiger 3 में सलमान खान और Shah Rukh Khan के बीच कुछ दमदार एक्शन सीन्स होंगे, जिनकी शूटिंग अभी मड आइलैंड में चल रही है। इसी शूट से Salman Khan ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके बाएं कंधे पर पट्टियां लगी दिख रही हैं।

फैन्स हुए परेशान, पूछा हाल-चाल
तस्वीर शेयर कर सलमान ने लिखा है, ‘जब आपको लगता है कि आप पूरी दुनिया का भार अपने कंधों पर लेकर चल रहे हैं, तो वो कहते हैं कि दुनिया को छोड़ो पांच किलो का डंबल उठाके दिखाओ। टाइगर जख्मी है। #Tiger3’. सलमान की इस तस्वीर को देख फैन्स परेशान हो गए हैं और उनका हाल-चाल पूछ रहे हैं।

शाहरुख संग दमदार एक्शन सीन्स
मालूम हो कि ‘टाइगर 3’ में सलमान के ऑपोजिट कटरीना कैफ हैं। ‘टाइगर’ फ्रैंचाइज की यह तीसरी फिल्म है और इसमें इस बार सलमान व शाहरुख के बीच फेस-ऑफ भी होगा। सलमान और शाहरुख के बीच तगड़े एक्शन सीन्स होंगे, जिनके लिए आदित्य चोपड़ा ने अलग से एक तगड़ा सेट बनवाया है। इस सेट को बनाने में 35 करोड़ रुपये का खर्च आया है।

10 नवंबर को रिलीज होगी ‘टाइगर 3’
मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी ‘टाइगर 3’ में इमरान हाशमी भी नजर आएंगे और यह 10 नवबंर को रिलीज होगी। इस फिल्म के बाद शाहरुख और सलमान नई फिल्म ‘टाइगर वर्सेस पठान’ की शूटिंग शुरू करेंगे। बताया जा रहा है कि सलमान और शाहरुख 2024 से इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। ‘पठान’ में जब से फैन्स से शाहरुख के साथ सलमान को देखा है, तब से वो दोनों स्टार्स को एक साथ स्क्रीन पर देखने के लिए उतावले हो गए हैं।

Latest articles

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

भोपाल के भेल दशहरा मैदान में ए.आर. रहमान का जादू, फिल्म ‘पेड्डी’ के प्रमोशन के लिए उमड़ा सितारों का मेला

​भोपाल। राजधानी के भेल दशहरा मैदान में मशहूर संगीतकार और ऑस्कर विजेता गायक ए.आर....

​भोपाल में परिवहन विभाग का एक्शन: यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने वाली 2 बसों के फिटनेस निरस्त, ₹1.44 लाख का जुर्माना वसूला

चेकिंग के दौरान बसों में एक्सपायरी डेट के फायर एक्सटिंग्विशर खराब स्पीड गवर्नर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...