13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराष्ट्रीयपता है एक बच्चे की पढ़ाई का कितना है खर्च, ये हिसाब...

पता है एक बच्चे की पढ़ाई का कितना है खर्च, ये हिसाब देख लीजिए, हर मां-बाप का दर्द समझ जाएंगे

Published on

आज किसी बच्चे को शहर के किसी अच्छे सीबीएसई या आईसीएसई स्कूल में पढ़ाने पर औसतन कितना खर्च आता है? खर्च में सिर्फ ट्यूशन फी नहीं है, आपको किताबों, यूनिफॉर्म, जूतों, ट्रांसपोर्ट वगैरह के लिए भी जेब ढीली करनी पड़ती है। इसके अलावा एक्स्ट्रा-करिकुलर ऐक्टिविटीज और ऐडमिशन फी का खर्चा होगा सो अलग। ऊपर से हर साल स्कूलों की तरफ से फी में मनमानी बढ़ोतरी। हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक बच्चे की पढ़ाई-लिखाई पर आने वाले औसत खर्च की जानकारी जुटाई है। ये आंकड़ा अलग-अलग क्लास, अलग-अलग स्कूल और अलग-अलग शहर के हिसाब से थोड़ा कम या ज्यादा हो सकता है।

1 से 2 लाख ट्यूशन फी
तमाम स्कूल ट्यूशन फी के तौर पर सालाना 1 से 2 लाख रुपये तक वसूलते हैं। कुछ स्कूल ऐडमिशन फी भी लेते हैं तो 25000 से 1 लाख रुपये तक हो सकती है।

4 हजार से 12 हजार तक की किताबें
कुछ स्कूल दावा करते हैं कि वे अपना खुद का करिकुलम फॉलो करते हैं और वे किताबों को खुद ही किसी प्रिंटर से छपवाते हैं। ऐसे में पैरेंट्स के सामने स्कूलों से किताबें खरीदने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं होता। किताब पर जो कीमत छपी होती है, स्कूल वो पूरी कीमत वसूलते हैं। कुछ राज्यों में सरकारों ने स्कूलों के किताब बेचने पर पाबंदी लगाई हुई है। लेकिन स्कूल यहां भी चालाकी करते हैं। उनके यहां पढ़ाई जाने वाली किताबें उनके इन-हाउस पब्लिशर्स की ही होती हैं और वो खुद ही किताबें बेचते हैं। कार्रवाई से बचने के लिए तमाम स्कूल बहुत ही चालाकी दिखाते हैं। वे किताबें तो बेचते हैं लेकिन उसका पेमेंट कैश में लेते हैं। पूर्वी दिल्ली के एक अभिभावक ने एनबीटी ऑनलाइन को अपना अनुभव बताते हुए कहा कि बच्चों की स्कूल फी ऑनलाइन जमा करने के बाद जब उन्होंने किताबों के लिए भी ऑनलाइन पेमेंट की बात कही तो स्कूल वालों ने कहा कि इसके लिए तो कैश ही देना पड़ेगा।

जूतों पर खर्च 2000 रुपये
कई स्कूलों में ब्रांडेड जूते उनके यूनिफॉर्म का हिस्सा हैं। इस पर एक जोड़ी जूते का खर्च करीब 2 हजार रुपये आता है। जो जूते कम कीमत वाले ब्रांड के होते हैं उन पर भी करीब 500 रुपये से 1000 रुपये का खर्च आता है।

यूनिफॉर्म पर 3 हजार से 7 हजार रुपये
स्कूल यूनिफॉर्म आमतौर पर 2 तरह के होते हैं- नॉर्मल यूनिफॉर्म और स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म। ज्यादातर स्कूलों में एक से ज्यादा तरह के यूनिफॉर्म होते हैं। आमतौर पर पैरेंट्स स्कूल के 2-3 जोड़े लेते हैं जिस पर 3 हजार रुपये से 7 हजार रुपये तक खर्च आता है।

स्कूल बस का खर्च 30 हजार से 60 हजार रुपये
अलग-अलग स्कूलों, घर से दूरी और किस टाइप की बस है, उस हिसाब से स्कूल बसों का किराया अलग-अलग होता है। बस ओनर्स असोसिएशन के मुताबिक, अगर स्टूडेंट कैंपस से 2 किलोमीटर से कम के दायरे में रहता है तो उसका किराया 28 हजार से 30 हजार रुपये सालाना होगा। अगर स्कूल दूर है तो दूरी के हिसाब से चार्ज किया जाता है। पहले पांच किलोमीटर तक के लिए 32 हजार रुपये से 35 हजार रुपये देने होते हैं। 5 किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर 35 से 60 हजार रुपये तक ट्रांसपोर्ट खर्च आएगा।

एक्स्ट्र चार्ज
कुछ स्कूल एक्स्ट्राकरिकुलर ऐक्टिविटीज, टूर्स, एनुअल डे, स्पोर्ट्स डे वगैरह के लिए अलग से चार्ज करते हैं।

एक बच्चे पर सालाना 2 से 3 तीन लाख तक खर्च
इस तरह एक बच्चे की पढ़ाई पर सालाना औसतन दो से तीन लाख रुपये का खर्च आएगा। अगर किसी पैरेंट्स के दो बच्चे हैं तो ये खर्च 4 से 6 लाख रुपये तक आएगा।

 

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...