12.1 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराष्ट्रीयSC को मिल गए दो नए जस्टिस, 2030 में चीफ जस्टिस बनेंगे...

SC को मिल गए दो नए जस्टिस, 2030 में चीफ जस्टिस बनेंगे वकील से जज बने के वेंकटरमन विश्वनाथन

Published on

नई दिल्ली

चीफ जिस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने शुक्रवार को जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और वरिष्ठ अधिवक्ता कल्पति वेंकटरमन विश्वनाथन को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों के तौर पर पद की शपथ दिलाई।चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने शीर्ष अदालत के सभागार में आयोजित शपथ-ग्रहण समारोह में नए जजों को पद की शपथ दिलाई। जस्टिस मिश्रा और जस्टिस विश्वनाथन के शपथ लेने के साथ ही सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या 34 हो गई है। यानी सुप्रीम कोर्ट अब फुल बेंच के साथ काम करेगा। हालांकि, शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की पूर्ण संख्या कुछ समय के लिए ही रहेगी क्योंकि शुक्रवार को तीन जज का अंतिम कार्य दिवस भी है। ये जज जून में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

जस्टिस के एम जोसफ, जस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस वी रामसुब्रमण्यम अगले महीने ग्रीष्मावकाश के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले हैं। ग्रीष्मावकाश 22 मई से दो जुलाई तक रहेगा। जस्टिस विश्वनाथन 11 अगस्त, 2030 को जस्टिस जे बी पारदीवाला के सेवानिवृत्त होने के बाद भारत के प्रधान न्यायाधीश बनेंगे और 25 मई, 2031 तक इस पद पर रहेंगे। जस्टिस मिश्रा और जस्टिस विश्वनाथन की शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति का वारंट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यालय से गुरुवार को जारी किया गया था। उनकी नियुक्ति की घोषणा नए कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ट्विटर पर की थी।

Latest articles

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

More like this

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...