12.1 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्यबागेश्वर बाबा के लिए Z प्लस सिक्योरिटी मांग रहा बिहार का IPS,...

बागेश्वर बाबा के लिए Z प्लस सिक्योरिटी मांग रहा बिहार का IPS, नीतीश सरकार कर पाएगी बर्दाश्त?

Published on

पटना

बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री बिहार से जा चुके हैं, मगर उनसे जुड़े विवाद अब तक थमे नहीं है। अब तक राजनेता समर्थन और विरोध में दिख रहे थे लेकिन नीतीश सरकार के सीनियर IPS अधिकारी ने बड़ी मांग कर दी है। कभी बिहार के डीजीपी की रेस में रहनेवाले अरविंद पाण्डेय फिलहाल डीजी (महानिदेशक) नागरिक सुरक्षा के पद पर तैनात हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर धीरेंद्र शास्त्री के लिए Z प्लस सिक्योरिटी की डिमांड रखी है।

बागेश्वर बाबा के लिए Z प्लस सिक्योरिटी की मांग
बिहार नागरिक सुरक्षा महानिदेशालय के महानिदेशक IPS अरविंद पाण्डेय ने बाबा बागेश्वर के लिए Z प्लस सिक्योरिटी की मांग की है। वैसे जेड प्लस सिक्योरिटी देने और नहीं देना का फैसला केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से लिया जाता है। किसी भी राज्य सरकार को इससे कुछ लेना-देना नहीं होता है। मगर बिहार के सीनियर आईपीएस अरविंद पाण्डेय ने इसकी मांग ट्विटर के जरिए की है।

अरविंद पाण्डेय ने ट्विटर पर क्या लिखा
अरविंद पाण्डेय ने इसे लेकर दो ट्वीट किया है। पहले में उन्होंने लिखा कि ‘Z+Security की इस देश में सर्वाधिक आवश्यकता श्री बागेश्वर धाम सरकार के आदरणीय पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी को है।’ इसके बाद उन्होंने फिर दूसरा ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘आदरणीय पंडित धीरेंद्र शास्त्री को श्री हनुमान जी की कृपा सुरक्षा प्राप्त है इसके बावजूद उन्हें Z+ सुरक्षा इसलिए जरूरी हैं क्योंकि यह सुरक्षा सुरक्षित व्यक्ति की सुरक्षा तो करती ही है साथ ही किसी संभावित खतरे में जनता की भी रक्षा का माध्यम बनती है.अतः कुतर्क नहीं!’ धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में अरविंद पाण्डेय ने फेसबुक पर भी लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है।

1988 बैच के IPS अरविंद पाण्डेय
उत्तर प्रदेश के विंध्याचल के रहनेवाले अरविंद पाण्डेय ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। 1988 बैच के आईपीएस अरविंद पाण्डेय ने संस्कृत और दर्शन शास्त्र से यूपीएससी की। धार्मिक स्वभाव के अरविंद पाण्डेय भजन भी गाते हैं और दो फिल्मों में ऐक्टिंग भी किए हैं। कुछ किताबें भी लिख चुके हैं। मगर बाबा बागेश्वर के लिए Z प्लस सिक्योरिटी की उनकी मांग को नीतीश सरकार कितना बर्दाश्त कर पाएगी, कहना मुश्किल है। बाबा बागेश्वर के प्रवचन कार्यक्रम को सत्ताधारी पार्टियों ने तीखी आलोचना की थी।

Latest articles

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...